ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा, 2 शव बरामद, 291 लोगों की बचाई गई जान, रेस्क्यू जारी

DESK : उत्तराखंड में चमोली जनपद के जोशीमठ में ग्लेशियर टूटने से बड़ा हो हादसा हो गया है. जानकारी के अनुसार इंडो-चाइना बॉर्डर के पास स्थित नीती घाटी के सुमना क्षेत्र में ITBP की

ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा, 2 शव बरामद, 291 लोगों की बचाई गई जान, रेस्क्यू जारी
First Bihar
2 मिनट

DESK : उत्तराखंड में चमोली जनपद के जोशीमठ में ग्लेशियर टूटने से बड़ा हो हादसा हो गया है. जानकारी के अनुसार इंडो-चाइना बॉर्डर के पास स्थित नीती घाटी के सुमना क्षेत्र में ITBP की बटालियन की पोस्ट के पास ही एक ग्लेशियर टूटा है. ग्लेशियर टूटकर मलारी-सुमना सड़क पर गिर गया था. इस सड़क पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था. फिलहाल सेना के जवानों द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी है. 


सेना के मुताबिक, अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं और 291 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है. सेना की सेंट्रल कमांड के मुताबिक, ये लोग जोशीमठ के सुमना इलाके में बने बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) के कैंप में थे. खराब मौसम के चलते रात में रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था. अब सुबह होते ही इसे फिर से शुरू कर दिया गया है. 


सूत्रों के अनुसार, ये हादसा हिमस्खलन सुमना से चार किलोमीटर आगे सुमना रिमखिम सड़क के पास हुआ है. ये घटना जोशीमठ-मलारी-गिरथिड़ोबला-सुमना-रिमखिम अक्ष पर शुक्रवार के दिन शाम के करीब 4 बजे घटी है. बीते पांच दिनों से लगातार यहां भारी बारिश और बर्फवारी हो रही है. 4 से 5 जगहों पर सड़क कट गई है. इस घटनास्थल के पास ही सेना और मजदूरों के कैंप है जो सड़क बनाने के लिए वहां रहते हैं.


उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत का ने बताया है कि गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस मसले पर संज्ञान लिया है और आवश्यक मदद करने का आश्वासन दिया है.सेना और उत्तराखंड डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम में आपस में कोआर्डिनेशन किया जा रहा है. इस घटना के बाद से ही ऋषिकेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.