ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

गर्लफ्रेंड से मिलने गए आशिक को घरवालों ने रात भर पिटा, सुबह करा दी शादी

DESK : उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. दरअसल, आधी रात को एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पर पहुंचा

गर्लफ्रेंड से मिलने गए आशिक को घरवालों ने रात भर पिटा, सुबह करा दी शादी
First Bihar
3 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. दरअसल, आधी रात को एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पर पहुंचा था जहां प्रेमिका के घरवालों ने उसे पकड़ लिया और उसे कमरे में बंद कर उसकी जमकर पिटाई कर दी. अगले दिन प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया गया. मुकदमे से बचने के लिए कुछ लोगों ने उनका आपसी समझौता करा दिया और रात भर पिटने वाला प्रेमी दिन निकलने के बाद घर का दामाद बन गया.


दरअसल, यह मामला रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के मेहंदी नगर सुमाली गांव का है, जहां प्रेमिका रहती है. स्वार क्षेत्र के गद्दी नगली गांव निवासी प्रेम सिंह का मेहंदी नगर सुमाली की लक्ष्मी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेमी अक्सर अपनी प्रेमिका से मिलने आया करता था. युवक बीती रात करीब 12 बजे प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया. 


जब प्रेमिका के परिजनों को कुछ आहट हुई तो वह सतर्क हो गए. प्रेमिका के घर वालों ने खामोशी के साथ माजरा देखा तो उनके होश उड़ गए. इससे पहले प्रेमी कुछ समझ पाता परिजनों ने उसे कमरे में पकड़ लिया. शोर-शराबा होने पर तमाम आसपास के लोग आ गए और प्रेमी की धुनाई शुरू हो गई. इसके बाद मामला पुलिस में पहुंच गया.


मामला रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के मेहंदी नगर सुमाली गांव का बताया जा रहा है. इस पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया इस मामले की शिकायत आते ही लड़के को थाने बुलाया गया. लड़के के परिवार के लोग भी आए. उन्होंने कहा सभी को साथ बैठाकर बातचीत कराई गई. इसके बाद आपस में लड़की पक्ष और लड़के पक्ष के लोगों ने बातचीत कर दोनों की शादी का फैसला किया. इसके बाद थाना अज़ीमनगर क्षेत्र के एक छोटे से मंदिर में उन्होंने दोनों की शादी करा दी.