ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

जम्मू कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल जीसी मुर्मू CAG बनाये गए, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

DELHI : बुधवार को जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल पद से इस्तीफा देने वाले गिरीश चंद्र मुर्मू को देश का नया सीएजी नियुक्त किया गया है। मोदी सरकार ने गुरुवार की रात उसका नोटिफिकेशन जारी

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

DELHI : बुधवार को जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल पद से इस्तीफा देने वाले गिरीश चंद्र मुर्मू को देश का नया सीएजी नियुक्त किया गया है। मोदी सरकार ने गुरुवार की रात उसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। गिरीश चंद्र मुर्मू राजीव महर्षि की जगह लेंगे। इस बात की चर्चा पहले से ही हो रही थी कि गिरीश चंद्र मुर्मू को सरकार सीएजी बना सकती है और बिल्कुल वैसा ही हुआ है। राजीव महर्षि 2017 में सीएजी बनाए गए थे और वह 3 साल तक इस पद पर रहे।


1985 बैच के आईएएस अधिकारी रह चुके गुजरात कैडर के मुर्मू अक्टूबर 2019 में जम्मू कश्मीर के पहले एलजी बनाए गए थे। उन्होंने बुधवार को जब इस्तीफा दिया तभी इस बात की चर्चा हो रही थी कि सरकार उन्हें कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल के तौर पर मुर्मू का कार्यकाल 9 महीने का रहा। 60 साल के गिरीश चंद्र मुर्मू गुजरात में मुख्यमंत्री रहते नरेंद्र मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी रह चुके हैं।  


गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे के बाद बीजेपी नेता मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल बनाया गया है। गिरीश चंद्र मुर्मू मूलतः उड़ीसा के रहने वाले हैं। उड़ीसा के सुंदरगढ़ में उनका पैतृक घर है। मुर्मू ने यूनिवर्सिटी ऑफ को बर्मिंघम से एमबीए की पढ़ाई की है और जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल बनाए जाने से पहले वह वित्त विभाग में व्यव सचिव के तौर पर कार्यरत थे। सरकार ने अब उनको सीएजी बनाया है। राजीव महर्षि 1978 बैच के आईएएस अधिकारी रह चुके हैं सरकार ने 2017 में उन्हें सीएजी नियुक्त किया था और अब वह रिटायर हो रहे हैं। सीएजी के पद पर 6 वर्ष के लिए नियुक्ति होती है लेकिन अगर इस पद पर बैठे व्यक्ति की उम्र 65 साल हो जाए तो वह रिटायर हो जाते हैं। महर्षि 8 अगस्त को 65 साल की उम्र पूरी कर रहे हैं।