ब्रेकिंग
NEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंजNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंज

पैसे बांटने के आरोप में फंस गये गिरिराज सिंह, EC ने रिटर्निंग अफसर से मांगी रिपोर्ट

DELHI: इस वक्त की बड़ी ख़बर दिल्ली से आ रही है, जहां गिरिराज सिंह पर पैसे बांटने के लगेआरोप पर चुनाव आयोग गंभीर हो गया है. EC ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है. EC ने इस मामल

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: इस वक्त की बड़ी ख़बर दिल्ली से आ रही है, जहां गिरिराज सिंह पर पैसे बांटने के लगेआरोप पर चुनाव आयोग गंभीर हो गया है. EC ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है. EC ने इस मामले में रिटर्निंग अफसर से रिपोर्ट मांगी है. पैसे बांटने के आरोपों पर EC ने जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है.


केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह पर आप सांसद संजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि गिरिराज सिंह ने चुनाव में पैसा बांटा है, इनको पकड़ा गया है. इसको लेकर संजय सिंह ने खुद ट्वीट कर यह आरोप लगाया. ट्वीट में संजय सिंह ने लिखा था कि ‘’केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बुध बिहार फ़ेज़ 1 रिठाला विधान सभा में रुपया बांटते हुए पकड़े गये हैं. भाजपा ने अपने सांसदों को रुपया और दारू बांटने की जिम्मेदारी अलग अलग विधानसभा क्षेत्र में  दे रखी है. चुनाव आयोग सख़्त कार्रवाई करे.’’


वोटिंग से पहले इसे लेकर शुक्रवार की रात जमकर हंगामा देखने को भी मिला. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लेकर दिल्ली का चुनावी माहौल गरमा गया. गिरिराज सिंह को आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रिठाला विधानसभा क्षेत्र के बुध विहार इलाके में घेरकर नारेबाजी भी की. दरअसल गिरिराज सिंह शुक्रवार की रात बुध विहार के एक ज्वेलरी दुकान में पहुंचे थे जिसके बाद आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक और कार्यकर्ता वहां इकट्ठा होने लगे. आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि गिरिराज सिंह ज्वेलरी दुकान में बैठकर वोटिंग के पहले पैसे बांट रहे हैं.

टैग्स