ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

गिरिराज सिंह ने जिस उम्मीदवार के लिए बहाया खूब पसीना, रिठाला में AAP उम्मीदवार को दे रहे कड़ी टक्कर

DELHI : दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के हर छोटे-बड़े नेता ने खूब पसीना बहाया, लेकिन केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने सबसे ज्यादा चुनाव प्रचार रिठाला विधानसभ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के हर छोटे-बड़े नेता ने खूब पसीना बहाया, लेकिन केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने सबसे ज्यादा चुनाव प्रचार रिठाला विधानसभा सीट के लिए किया था.  रिठाला से बीजेपी उम्मीदवार मनीष चौधरी के लिए गिरिराज सिंह खुब मेहनत करते नजर आए थे. 

गिरिराज सिंह की मेहनत का असर भी दिख रहा है। बीजेपी उम्मीदवार मनीष चौधरी शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी के  विधायक महेंद्र गोयल को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं।

 रिठाला विधानसभा सीट से अब तक के आए रुझानों में महेंद्र गोयल को मनीष चौधरी के मुकाबले महज 2100 वोटों की बढ़त हासिल है। आपको बता दें कि दिल्ली में मतदान के पहले रात के वक्त गिरिराज सिंह  रिठाला विधानसभा इलाके में ही पहुंचे थे. जहां एक ज्वेलरी शॉप में खरीदारी के दौरान उनके साथ बदसलूकी भी हुई थी। आम आदमी पार्टी ने गिरिराज सिंह पर आरोप लगाया था कि वह वोटिंग के पहले पैसे बांटने के लिए रिठाला पहुंचे थे।