ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

गिरिराज का जनसंख्या नियंत्रण पर बड़ा बयान, कहा- दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों का वोटिंग अधिकार खत्म हो

PATNA : बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बड़ा बयान दिया है। उन्होनें कहा है दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों से वोटिंग का अधिकार छीन लिया ज

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बड़ा बयान दिया है। उन्होनें कहा है दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों से वोटिंग का अधिकार छीन लिया जाए।


गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश में बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे। सबसे पहले दो से ज्यागा बच्चे पैदा करने वालों का वोटिंग देने का अधिकार ही खत्म करना होगा।उन्होनें कहा कि हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई कोई भी हो सभी के लिए ये कानून बना कर सख्ती से लागू करना होगा।गिरिराज सिंह ने देश में बढ़ती जनसंख्या को लेकर संघ प्रमुख के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने संघ प्रमुख के बयान को देशहित में बताते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या पर पूरा देश जागरूक है। बता दें कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बीते दिनों कहा कि संघ का अगला एजेंडा जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर देशभर में आंदोलन करना है। हम हमेशा से दो बच्चों के समर्थन में रहे हैं।


गिरिराज ने कहा है कि इस मामले को धर्म के चश्मे से ना देखा जाए और देश के विकास के लिए ये कानून जरूरी है। बता दें कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने यूपी के मुरादाबाद में संघ के एक कार्यक्रम में कहा कि देश को 2 बच्चों के कानून की जरूरत है और अगला एजेंडा जनसंख्या कानून हो सकता है। बंद कमरे में आयोजित कार्यक्रम में भागवत ने आरएसएस कार्यकर्ताओं से ये बात कही।


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अक्सर जनसंख्या नियंत्रण पर बेबाक बयानी करते दिखते हैं।जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कई बार उन्होनें विवादित बयान भी दिया है। गिरिराज ने इससे पहले कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर देश सांस्कृतिक विभाजन की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने जनसंख्या को धर्म से जोड़कर कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण पर धार्मिक व्यवधान भी एक वजह है। उन्होनें कहा था कि हिंदुस्तान 1947 की तर्ज़ पर सांस्कृतिक विभाजन की ओर बढ़ रहा है। सभी राजनीतिक दलों को साथ होकर जनसंख्या नियंत्रण क़ानून के लिए आगे आना होगा।





टैग्स