ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

घर में टाइल्स लगाकर पार्टी ने जब पैसे नहीं दिये, तब मिस्त्री ने मर्सिडीज में लगा दी आग

DESK: घर में टाइल्स लगाकर पैसा नहीं देना एक शख्स को बहुत महंगा पड़ गया। उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसे इतना नुकसान सहना पड़ेगा। बार-बार पैसे मांगे जाने के बाद भी जब पार्

घर में टाइल्स लगाकर पार्टी ने जब पैसे नहीं दिये, तब मिस्त्री ने मर्सिडीज में लगा दी आग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: घर में टाइल्स लगाकर पैसा नहीं देना एक शख्स को बहुत महंगा पड़ गया। उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसे इतना नुकसान सहना पड़ेगा। बार-बार पैसे मांगे जाने के बाद भी जब पार्टी ने पेमेंट नहीं किया तब टाइल्स मिस्त्री ने वो किया जिसे देख लोग भी हैरान हैं। उसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


दरअसल मामला नोएडा के सदरपुर इलाके का है जहां एक शख्स ने घर में टाइल्स लगवाया लेकिन टाइल्स लगाने के बाद पेमेंट नहीं किया। टाइल्स मिस्त्री पेमेंट के लिए बराबर आया करता था लेकिन उसे खाली हाथ लौटना पड़ रहा था। बकाये पैसे के लिए पार्टी के घर का चक्कर लगाकर वह थक चुका था। इसे लेकर वह काफी परेशान रह रहा था। एक दिन उसने ऐसा कदम उठाया कि लोग भी दंग रह गये।


सिर में हेलमेट लगाकर बाइक से एक बार फिर टाइल्स मिस्त्री अपना बकाया लेने के लिए आया लेकिन इस बार उसने पैसा नहीं मांगा। गुस्सा होकर उसने बाइक की डिक्की में रखे पेट्रोल भरे बोतल को निकाला और पार्टी के घर के बाहर लगे मर्सिडीज पर पेट्रोल छिड़ककर माचिस से आग लगा दिया। देखते ही देखते लग्जरी कार धूं-धूकर जलने लगा। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। पार्टी की कार को पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने के बाद वह बाइक से फरार हो गया। मर्सिडीज में आग लगाते टाइल्स मिस्त्री का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।