ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

घर में सोये 5 लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार गिरने से हुआ हादसा, 3 बच्चे भी शामिल

DESK: मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से घर की दीवार अचानक गिर गयी जिसमें दबकर 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना से इलाके में हड़

घर में सोये 5 लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार गिरने से हुआ हादसा, 3 बच्चे भी शामिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से घर की दीवार अचानक गिर गयी जिसमें दबकर 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। एक साथ पांच की मौत से गांव में मातम का माहौल है।


घटना छत्तीसगढ़ के कांकेर की जहां पति-पत्नी और तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी। पाखनजोर इलाके के इरपानार गांव में लगातार बारिश होने से सोमवार को घर की दीवार अचानक पांचों पर गिर गया। मलबे में दबने से पांचों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतकों में पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को मलबे से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जश्न-ए-आजादी के दिन अहले सुबह हुई इस दर्दनाक घटना से इलाके में मातम का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार अत्यधिक बारिश होने की वजह से गांव की सड़कों का संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है। सभी नदी और नाले उफान पर हैं। इसी वजह से घर का दीवार गिया और हादसे में घर के पांच सदस्यों की मौत हो गयी।  



टैग्स