ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

घर बैठे-बैठे भी हो सकते हैं कोरोना से संक्रमित, बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान

DESK :वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी है. अभी कोरोना के संक्रमण को लेकर सभी देशों में रिसर्च किए जा रहे हैं. संक्रमण फैलने को लेकर अलग-अलग देशों के वैज्ञानिकों ने कई तरह क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK :वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी है. अभी कोरोना के संक्रमण को लेकर सभी देशों में रिसर्च किए जा रहे हैं. संक्रमण फैलने को लेकर अलग-अलग देशों के वैज्ञानिकों ने कई तरह के दावे किये हैं. कुछ दिनों पहले ही वैज्ञानिकों ने रिसर्च में यह दावा किया था कि हवा के जरिए भी कोरोना का संक्रमण फैलता है. जिसके बाद WHO ने ये माना था कि वायरस के हवा के जरिए फैलने के सबूत मिले हैं. 

अब दक्षिण कोरिया के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि आप घर बैठे भी कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं.  वैज्ञानिको का मानना है कि घर में मौजूद सामानों से और बाहर से आने वाले सामानों के जरिए कोरोना फैलने की पूरी आशंका है. वैज्ञानिकों का कहना है कि बाहर से आने वाले सामानों को अच्छे से डिसइनफेक्ट करना बेहद ज़रूरी है.

यह स्टडी यूएस सेंटर्स फॉर डिजीस कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने 16 जुलाई को प्रकाशित किया है. इस रिसर्च में ये दावा किया है 'यह रिपोर्ट 5706 शुरुआती कोरोना मरीजों और उसके बाद संक्रमित हुए 59 हजार लोगों पर आधारित है. जिसमें यह बताया गया है कि  प्रति 100 कोरोना मरीजों में सिर्फ 2 ऐसे हैं जिन्हें गैर-घरेलू संपर्क की वजह से कोरोना हुआ है. जबकि हर 10 मरीज में 1 मरीज को कोरोना का संक्रमण उनके घर के सदस्यों के जरिए हुआ है. इस रिसर्च में दावा किया गया है कि बहुत से मामलों में बाहर से आने वाले सामान के जरिए संक्रमण की बात सामने आई है.वैज्ञानिक चो यंग ने चेतावनी दी कि कोरोना वायरस किसी भी उम्र के इंसान को नहीं छोड़ रहा है. वह हर किसी को अपना शिकार बना रहा है. घर में रहने से ही आप सुरक्षित नहीं रह सकते. आपको घर में भी सोशल डिस्टेंसिंग का खयाल रखना होगा.'