ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिए

यूक्रेन से इंडिया लौटा गया का छात्र, 25 हजार का टिकट 50 हजार में खरीदना पड़ गया

GAYA: रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई शुरू हो गयी है। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस के हमले में उसके 7 नागरिक मारे गये है जबकि 9 लोग घायल हैं। जबकि रूस का यह दावा है कि उसकी सेना

यूक्रेन से इंडिया लौटा गया का छात्र, 25 हजार का टिकट 50 हजार में खरीदना पड़ गया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई शुरू हो गयी है। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस के हमले में उसके 7 नागरिक मारे गये है जबकि 9 लोग घायल हैं। जबकि रूस का यह दावा है कि उसकी सेना यूक्रेन में घुस गयी है। यूक्रेन के कई शहरों पर क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइल से हमला किया जा रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग की आशंका को देखते हुए बिहार के गया जिला निवासी उत्कर्ष बुधवार की सुबह अपने घर लौट आया है। जिससे परिजन काफी खूश है। उत्कर्ष ने 25 हजार का फ्लाइट टिकट 50 हजार में खरीदा और अब वह सुरक्षित इंडिया लौट आया है।  


गया का रहने वाले उत्कर्ष यूक्रेन की राजधानी किव शहर में रहता था और एमबीबीएस की पढाई कर रहा था। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की स्थिति को देखकर वह परेशान रहने लगा और अपने वतन लौटने का प्रयास करने लगा। उत्कर्ष ने बताया कि भारतीय दूतावास से किसी भी तरह की मदद नहीं मिली। ऐसे कई छात्र वहां अभी भी फंसे है जो महंगी टिकट खरीदने में सक्षम नहीं है। उसने खुद 25 हजार की टिकट को 50 हजार में खरीदा है। 


उत्कर्ष ने बताया कि भारत सरकार द्वारा एयर इंडिया फ्लाइट यूक्रेन में भेजकर छात्रों को बुलाया जा रहा है लेकिन उसका किराया 60 हजार रुपये से ज्यादा है। टिकट का दाम बहुत अधिक रहने की वजह से लोग भारत नहीं आ पा रहे हैं। रोजाना इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी काफी महंगी हो गयी है। अब तो वहां जीवन गुजारना भी मुश्किल हो गया है। 

टैग्स