ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Gautam adani: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन गौतम अडाणी के बेटे की शादी कल, दीवा के साथ जीत लेंगे सात फेरे

जीत और दिवा ने प्रति वर्ष 500 दिव्यांग बहनों के विवाह में प्रत्येक बहन के लिए 10 लाख का आर्थिक सहयोग कर ‘मंगल सेवा’ का संकल्प लिया है।

Gautam adani
अडाणी के बेटे की शादी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Gautam adani: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन और अदाणी ग्रुप के मालिक गौतम अदाणी के घर पर कल ही शहनाई बजने वाली हैं। गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत की शादी 7 फरवरी को दीवा के साथ होने जा रही है। शादी से पहले जीत अडाणी ने बड़ा फैसला लिया है। जीत ने शादी से पहले 500 लोगों पर हर साल लाखों रुपये खर्च करने का ऐलान किया है। 


बता दें कि शादी से पहले जीत अदाणी ने दिव्यांग महिलाओं के लिए ‘मंगल सेवा’ नाम के कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत वो हर वर्ष 500 नई नवेली शादीशुदा दिव्यांग महिलाओं को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देंगे। जीत अदाणी और दिवा शाह की शादी कल शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद में होगी। 


दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि " यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि मेरा बेटा जीत और बहू दिवा अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत एक पुण्य संकल्प से कर रहे हैं। जीत और दिवा ने प्रति वर्ष 500 दिव्यांग बहनों के विवाह में प्रत्येक बहन के लिए 10 लाख का आर्थिक सहयोग कर ‘मंगल सेवा’ का संकल्प लिया है। एक पिता के रूप में यह ‘मंगल सेवा’ मेरे लिए परम संतोष और सौभाग्य का विषय है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस पावन प्रयास से अनेकों दिव्यांग बेटियों व उनके परिवारों का जीवन सुख, शांति और सम्मान से आगे बढ़ेगा। मेरी प्रभु से यही प्रार्थना है कि वह जीत और दिवा को सेवा के इस पथ पर निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद और सामर्थ्य दें।


अरबपति गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी की शादी 7 फरवरी को अहमदाबाद में होगी। दीवा जैमिन शाह के साथ जीत अडाणी सात फेरे लेंगे। जीत-दीवा ने नए सफर की शुरुआत करने से पहले एक बड़ा फैसला लेते हुए दिव्यांग बहनों और नवविवाहित दिव्यांग जोड़ों की मदद के लिए 'मंगल सेवा' कार्यक्रम का ऐलान किया है। शादी से दो दिन पहले ही जीत अडाणी ने ऐसे 21 नवविवाहित जोड़ों से मुलाकात की। 

Gautam adani: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन गौतम अडाणी के बेटे की शादी कल, दीवा के साथ जीत लेंगे सात फेरे


Gautam adani: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन गौतम अडाणी के बेटे की शादी कल, दीवा के साथ जीत लेंगे सात फेरे

Gautam adani: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन गौतम अडाणी के बेटे की शादी कल, दीवा के साथ जीत लेंगे सात फेरे

टैग्स