ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

अनलॉक-1 के पहले ही दिन आम आदमी को लगा बड़ा झटका, महंगा हुआ गैस सिलेंडर, ये है नया रेट..

DESK : कोरोना के कहर और देश में जारी अनलॉक-1 के बीच आम लोगों को बड़ा झटका लगा है. अनलॉक 1 के पहले ही दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले रसोई ग

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

DESK :  कोरोना के कहर और देश में जारी अनलॉक-1  के बीच आम लोगों को बड़ा झटका लगा है. अनलॉक 1 के पहले ही दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों  ने बिना सब्सिडी वाले  रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. 

जिसके बाद अब 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 11.50 रुपये महंगा हो गया है और नई कीमतें 593 रुपये हो गई है. वहीं  कोलकाता में 31.50 रुपए, मुंबई में 11.50 रुपए और चेन्नई में 37 रुपए महंगा हो गया है. इसके साथ ही 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर का दाम 110 रुपए बढ़कर 1139.50 रुपए हो गया है.

बता दें कि मई में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की गई थी. मई में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर की कीमत 162 रुपये कम हो गई थी. लेकिन इसके अगले महीने ही कीमतों में उछाल आ गया है.