ब्रेकिंग
Bihar Bhumi: भूमि संबंधी विवाद के समाधान को लेकर नई कोशिश, राजस्व कर्मचारियों को लेकर नया गाइडलाइन, जानें...शादी के 5 दिन बाद 4 माह की प्रेग्नेंट निकली दुल्हन, पति के छोड़ने के बाद मामला पहुंचा थानेबिहार में निजी स्कूलों पर नकेल: फीस और यूनिफॉर्म को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देशBihar Transport: आदेश को ठेंगा दिखाने वाले परिवहन दारोगा सस्पेंड, DM की रिपोर्ट पर तीसरे दिन ही चला विभाग का डंडाबिहार के इस जिले को बड़ी सौगात: 15 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा ठहराव, भव्य आयोजन की तैयारीBihar Bhumi: भूमि संबंधी विवाद के समाधान को लेकर नई कोशिश, राजस्व कर्मचारियों को लेकर नया गाइडलाइन, जानें...शादी के 5 दिन बाद 4 माह की प्रेग्नेंट निकली दुल्हन, पति के छोड़ने के बाद मामला पहुंचा थानेबिहार में निजी स्कूलों पर नकेल: फीस और यूनिफॉर्म को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देशBihar Transport: आदेश को ठेंगा दिखाने वाले परिवहन दारोगा सस्पेंड, DM की रिपोर्ट पर तीसरे दिन ही चला विभाग का डंडाबिहार के इस जिले को बड़ी सौगात: 15 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा ठहराव, भव्य आयोजन की तैयारी

शादी के 5 दिन बाद 4 माह की प्रेग्नेंट निकली दुल्हन, पति के छोड़ने के बाद मामला पहुंचा थाने

झारखंड के गढ़वा में शादी के महज पांच दिन बाद नवविवाहिता के चार माह की गर्भवती होने का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष ने दुल्हन को रखने से इनकार कर दिया, जिसके बाद मामला थाने पहुंच गया।

झारखंड न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: शादी के महज पांच दिन बाद एक नवविवाहिता के चार माह की गर्भवती होने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। पति और ससुरालवालों ने उसे घर में रखने से इनकार कर दिया। घर से निकाले जाने के बाद मामला थाने पहुंच गया। नवविवाहिता ने एक युवक के साथ प्रेम संबंध होने और गर्भ में पल रहे बच्चे को उसका बताया है।


झारखंड के गढ़वा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज पांच दिन बाद नवविवाहिता के चार माह की गर्भवती होने का खुलासा हुआ। मामला सामने आते ही दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया और विवाद बढ़ते-बढ़ते थाने तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


घटना श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन गांव स्थित भुइंया टोला की है। जानकारी के अनुसार, छोटे लाल भुइंया के पुत्र कुंदन भुइंया की शादी 7 मई 2026 को जमुई गांव निवासी स्वर्गीय मुनी भुइंया की पुत्री सुमित्रा कुमारी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद सुमित्रा अपने ससुराल पहुंची और शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य चल रहा था।


इसी बीच 12 मई को ससुराल पक्ष को जानकारी मिली कि नवविवाहिता चार माह की गर्भवती है। यह बात सामने आते ही परिवार में तनाव बढ़ गया। ससुराल वालों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शादी से पहले उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। इसके बाद परिवार ने सुमित्रा को अपने घर में रखने से इनकार कर दिया।


मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष थाने पहुंचे। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि सुमित्रा कुमारी की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पुलिस ने पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुमित्रा को उसके मायके पक्ष के लोगों को सौंप दिया।


वहीं, सुमित्रा ने अपने आवेदन में जमुई गांव निवासी विकास चंद्रवंशी के साथ पिछले एक साल से प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की है। उसने दावा किया है कि गर्भ में पल रहा बच्चा विकास चंद्रवंशी का है और पुलिस से उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


उधर, पति कुंदन भुइंया ने बताया कि सुहागरात के दौरान सुमित्रा ने किसी ओझा-गुणी की सलाह का हवाला देते हुए पांच वर्षों तक दूरी बनाए रखने की बात कही थी। उस समय उसे शक हुआ, लेकिन उसने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। बाद में कथित प्रेमी का फोन आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


संबंधित खबरें