ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

11 साल के बेटे ने बाप को किया ब्लैकमेल, 10 करोड़ रुपए नहीं देने पर अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी

DESK: 11 साल के बेटे ने ही अपने बाप को ब्लैकमेल किया और 10 करोड़ रुपए मांगा. पैसा नहीं देने पर अपने पिता की अश्लील फोटो और चैट वायरल करने की धमकी दे डाली है. यह हैरान करने वाल

11 साल के बेटे ने बाप को किया ब्लैकमेल, 10 करोड़ रुपए नहीं देने पर अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: 11 साल के बेटे ने ही अपने बाप को ब्लैकमेल किया और 10 करोड़ रुपए मांगा. पैसा नहीं देने पर अपने पिता की अश्लील फोटो और चैट वायरल करने की धमकी दे डाली है. यह हैरान करने वाली घटना गाजियाबाद की है. 

यूट्यूब देखकर ईमेल आईडी पिता का किया हैक

जिस बच्चे ने बाप को ब्लैकमेल किया है वह 5वीं में पढ़ाई करता है. उसकी उम्र 11 साल है. उसने यूट्यूब देखकर ईमेल आईडी हैक करना सीखा और अपने पिता के आईडी हैक कर रोज धमकी देने लगा. उसने इतना तक धमकी दे दिया कि अगर पैसा नहीं मिला तो अश्लील तस्वीरें और परिवार की निजी जानकारियों को इंटरनेट पर डालकर वह वायरल कर देगा. 

पुलिस जांच में खुलासा

गाजियाबाद की वसुंधरा कॉलोनी में रहने वाले पीड़ित ने पुलिस से संपर्क कर बताया कि उनका मेल आईडी हैक हो गया और रोज धमकी मिल रही है. 10 करोड़ रुपए मांगा जा रहा है. जिसके कारण वह परेशान हो गया है. धमकी देने वाला मेरे मोबाइल से भी छेड़छाड़ कर चुका है. पुलिस ने जब जांच शुरू किया तो उसका आईपी एड्रेस पीड़ित के घर का ही निकला. जब पुलिस ने बच्चे से पूछताछ किया तो उसने स्वीकार किया और अपनी गलती का मान लिया.


यूट्यूब से सीखा और पिता को किया परेशान

बच्चे ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के दौरान उससे ऑनलाइन क्लास में साइबर क्राइम के बारे में पढ़ाया गया था. साइबर क्राइम को और समझने के लिए उसने यूट्यूब का सहारा लिया और बहुत कुछ सीख गया. जिसके बाद पिता के मेल आईडी को हैक कर लिया. इसके अलावे वह कई मेल आईडी बनाकर पिता को धमकी देता था.

टैग्स