ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

देश के 41 फीसदी दूध की क्वालिटी ठीक नहीं, FSSI की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

NEW DELHI: आप जो दूध पी रहे है उसकी कोई गारंटी नहीं है कि उसकी क्वालिटी ठीक हो. क्योंकि दूध की शुद्धता को लेकर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्डस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSI) की

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

NEW DELHI: आप जो दूध पी रहे है उसकी कोई गारंटी नहीं है कि उसकी क्वालिटी ठीक हो. क्योंकि दूध की शुद्धता को लेकर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्डस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSI) की रिपोर्ट ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया. रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के 41 फीसदी दूध की क्वालिटी ठीक नहीं है. 

FSSI ने कराया था सर्वे

देश में दूध की क्वालिटी को लेकर FSSI ने एक सर्वे कराया था. इसको लेकर 1103 शहरों से 6432 सैंपल दूध का लिया गया था. इसकी सेफ्टी और स्टैंडर्ड को मानकर बनाकर दूध की जांच की गई. जिसके बाद यह सर्वे रिपोर्ट को जारी किया गया है. 

मिलावटी दूधों में मिला यूरिया और डिटर्जेंट

दूध में फैट और सोलिडस नॉट फैट की मात्रा कम पाई गई है. सर्वे रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि मिलावट वाले दूध में यूरिया, डिटर्जेंट और कुछ में न्यूट्रालिजर था. जो सेहत के लिए खतरनाक है. इसके अलावे पनीर और खोवा में भी मिलावट की बातें सामने आई है.