ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, सिवान से रूपेश तिवारी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, बेटे-बहू पर हत्या और प्रताड़ना का आरोपपटना साइंस कॉलेज परिसर में बनेगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलानसऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौतनालंदा से 8 माह के मासूम 'जनसुराज' का अपहरण, जांच में जुटी डॉग स्क्वॉड और FSL की टीम CM सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, सिवान से रूपेश तिवारी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, बेटे-बहू पर हत्या और प्रताड़ना का आरोपपटना साइंस कॉलेज परिसर में बनेगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलानसऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौतनालंदा से 8 माह के मासूम 'जनसुराज' का अपहरण, जांच में जुटी डॉग स्क्वॉड और FSL की टीम

दुल्हन लाने के बहाने मांगी 76 लाख की BMW, दोस्त की डोली नीयत, कार लौटाने से किया इनकार

एक बिजनेसमैन ने दोस्ती के भरोसे अपनी 76 लाख रुपये की BMW X3 कार शादी के लिए दी थी। आरोप है कि शादी के बाद दोस्तों ने कार लौटाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

उत्तर प्रदेश न्यूज
दोस्त पर भरोसा करना पड़ा महंगा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दोस्ती में विश्वासघात का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कारोबारी को अपने दोस्तों पर भरोसा करना महंगा पड़ गया। शादी में दुल्हन लाने के बहाने दोस्तों ने उससे 76 लाख रुपये की लग्जरी BMW X3 कार ली, लेकिन बाद में उसे वापस करने से इनकार कर दिया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मिशन कंपाउंड निवासी और मैसर्स अवध ट्रेडिंग कंपनी के संचालक संजीव कपूर ने अदालत में शिकायत दर्ज कराई है। संजीव कपूर ने बताया कि उन्होंने फरवरी 2026 में अपनी फर्म के नाम पर करीब 76 लाख रुपये की नई BMW X3 कार खरीदी थी। कार खरीदने के लिए उन्होंने बैंक से 65 लाख रुपये का ऋण लिया था, जबकि शेष राशि अपनी फर्म के खाते से आरटीजीएस के माध्यम से कार डीलर को भुगतान की थी।


पीड़ित का आरोप है कि कोर्ट रोड निवासी हरि प्रकाश मित्तल, नवीन मित्तल और वंश मित्तल ने भरोसा दिलाया था कि उनकी पहचान के कारण दिल्ली स्थित BMW शोरूम से कम कीमत पर कार मिल जाएगी। कार खरीदने के बाद आरोपियों ने वाहन का रजिस्ट्रेशन नोएडा के पते पर कराने की सलाह दी।


कुछ समय बाद आरोपियों ने वंश मित्तल की शादी में दुल्हन लाने के लिए कुछ दिनों के लिए BMW कार मांगी। दोस्ती और विश्वास के चलते संजीव कपूर ने कार उन्हें सौंप दी। लेकिन शादी संपन्न होने के बाद जब उन्होंने कार वापस मांगी तो आरोपी लगातार बहाने बनाकर टालते रहे।


संजीव कपूर को बाद में पता चला कि आरोपियों ने कार का फास्टैग भी अपने खाते से लिंक कर लिया है और लगातार वाहन का उपयोग कर रहे हैं। आरोप है कि 10 मई को जब उन्होंने दोबारा कार लौटाने की मांग की, तो हरि प्रकाश मित्तल और नवीन मित्तल ने उनके साथ गाली-गलौज की और कार वापस देने से साफ इनकार कर दिया।


पीड़ित का कहना है कि उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर सदर बाजार कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर इंस्पेक्टर चंद्रसेन सैनी ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स