ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

फ्री राशन वितरण की शुरुआत: राशन के पैकेट पर मोदी-योगी की तस्वीर

DESK: यूपी में गरीब परिवारों के बीच आज से फ्री-राशन वितरण की शुरुआत हो गई। इस योजना के तहत मार्च तक गृहस्थ राशन कार्ड धारकों को गेंहू, चावल के अलावा चना,सोयाबीन रिफाइंड तेल और नमक

फ्री राशन वितरण की शुरुआत: राशन के पैकेट पर मोदी-योगी की तस्वीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: यूपी में गरीब परिवारों के बीच आज से फ्री-राशन वितरण की शुरुआत हो गई। इस योजना के तहत मार्च तक गृहस्थ राशन कार्ड धारकों को गेंहू, चावल के अलावा चना,सोयाबीन रिफाइंड तेल और नमक दिया जाएगा। जिस पर पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी की तस्वीर छपी हुई है। 


राज्य की मुफ्त राशन योजना के तहत उत्तर प्रदेश में 80 हजार राशन की दुकानों के जरीये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों के साथ नमक, रिफाइंड तेल और चना का पैकेट गरीबों के बीच बांटा गया। कुछ पैकेटों में यह स्लोगन भी लिखा हुआ था कि सोच ईमानदार, काम दमदार। 


बता दें कि सरकार की डबल राशन वितरण योजना के तहत लाभार्थियों को मिलने वाले अतिरिक्त सामान के पैकेटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो छपी है। इससे पहले प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री अन्न महोत्सव योजना में भी जो थैले वितरित किए गए थे उन पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो छपा हुआ है।


20 दिन पहले केंद्र सरकार ने यह घोषणा की थी कि वह प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को चार महीने के लिए बढ़ाई गयी है।दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक अब गरीबों के बीच मुफ्त राशन का वितरण किया जाएगा। पिछले साल कोविड महामारी के दौरान इस  योजना के तहत प्रति व्यक्ति 5 किलो अतिरिक्त राशन दी जाती है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आने वाले सभी लाभार्थियों को प्रति माह मुफ्त राशन दी जाती है। 

फ्री राशन वितरण की शुरुआत: राशन के पैकेट पर मोदी-योगी की तस्वीर

टैग्स