ब्रेकिंग
Bihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तारBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार

फ्री में मिलेगा 5 किलो चावल/गेहूं, दाल भी 1 किलो मुफ्त में मिलेगा, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

DELHI : कोरोना वायरस से लड़ाई के बीच सरकार गरीब लोगों के लिए बहुत कुछ सोच रही है. लॉक डाउन में कोई गरीब भूखा न रहे, इसके लिए सरकार की ओर से इंतजाम किये जा रहे हैं. केंद्र सरकार

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DELHI : कोरोना वायरस से लड़ाई के बीच सरकार गरीब लोगों के लिए बहुत कुछ सोच रही है. लॉक डाउन में कोई गरीब भूखा न रहे, इसके लिए सरकार की ओर से इंतजाम किये जा रहे हैं. केंद्र सरकार ने राहत पैकेज का एलान किया है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पांच किलो गेहूं या चावल अगले तीन महीने तक फ्री में मिलेगा. इसके आलावा सरकार ने एक किलो दाल का भी प्रावधान किया गया है. बता दें कि इसका फ़ायदा फायदा 80 करोड़ लाभार्थी को मिलेगा. यह भारत देश की दो तिहाई आबादी है.


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत यह बड़ा निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि गरीब लोगों के लिए अगले 3 महीने तक मुफ्त गेहूं, चावल, दाल और गैस दिया जायेगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश के गरीबों, मजदूरों, नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये के रहत पैकेज का एलान किया है.


वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि जो लोग इस जंग को लड़ रहे हैं, चिकित्सा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं उन्हें आगामी तीन माह तक 50 लाख का बीमा कवर दिया जायेगा. देश में 22 लाख स्वास्थ्य कर्मचारी और 12 लाख डॉक्टर्स हैं. इसके साथ ही किसानों, मनरेगा मजदूर, महिलाओं, पीएफ खाताधारकों, आदि को राहत देने की घोषणा की गई.


सरकार ने देश के करोड़ों लोगों के लिए सहायता राशि का भी एलान किया है. 20 करोड़ महिलाओं के जन-धन खाते में 500 रुपये अगले तीन महीने तक दिए जाएंगे. मनरेगा के तहत आने वाले मजदूरों के लिए दिहाड़ी को 182 रुपये से बढ़ाकर 202 रुपये कर दिया गया है. इससे 5 करोड़ लोगों को फायदा होगा. पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 8.70 करोड़ किसानों को अप्रैल के पहले हफ्ते में दो हजार रुपये की किस्त दी जाएगी. उज्जवला स्कीम के तहत 8 करोड़ से ज्यादा परिवारों को अगले तीन महीने तक मुफ्त गैस दी जाएगी.

टैग्स