ब्रेकिंग
बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦वृद्ध की संदिग्ध मौत से भड़के ग्रामीण, थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप✦प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 30 दिन का रिचार्ज और वॉइस-ओनली प्लान मिलेगा✦NH-122B पर खत्म होने वाला है इंतजार... 99% काम पूरा, जल्द शुरू होगा आवागमन; बेगूसराय से पटना का सफर होगा आसान✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦वृद्ध की संदिग्ध मौत से भड़के ग्रामीण, थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप✦प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 30 दिन का रिचार्ज और वॉइस-ओनली प्लान मिलेगा✦NH-122B पर खत्म होने वाला है इंतजार... 99% काम पूरा, जल्द शुरू होगा आवागमन; बेगूसराय से पटना का सफर होगा आसान

देश की पहली LNG ट्रेन शुरू, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी

अमित शाह ने साबरमती स्टेशन से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। गुजरात में ₹1,542 करोड़ से अधिक के रेलवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ।

दिल्ली न्यूज
गुजरात को ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्स
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

अहमदाबाद: देश की पहली LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) से चलने वाली ट्रेन शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद के साबरमती रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान गुजरात को ₹1,542 करोड़ से अधिक के रेलवे प्रोजेक्ट्स की सौगात दी गई।


कार्यक्रम के दौरान साबरमती डिवीजन से जुड़े कई रेलवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया गया, जबकि कुछ परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी गई। इन परियोजनाओं में रेलवे सुरक्षा, ट्रैक दोहरीकरण और लोकोमोटिव मेंटेनेंस से जुड़े महत्वपूर्ण काम शामिल हैं।


404 किलोमीटर रेल सेक्शन पर लागू हुआ कवच सिस्टम

करीब ₹411 करोड़ की लागत से 404 किलोमीटर लंबे रेल सेक्शन पर ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली लागू की गई है। इसके अलावा 122.57 किलोमीटर लंबे रेल सेक्शन पर ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग की शुरुआत की गई।


वहीं, करीब ₹700 करोड़ की लागत से तैयार WAG-12 लोकोमोटिव मेंटेनेंस शेड का भी उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही ₹313.27 करोड़ की लागत से 21 किलोमीटर लंबे साबरमती-सरखेज रेल सेक्शन के दोहरीकरण का काम किया जाएगा।


रेलवे नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाएं

अमित शाह ने कहा कि ₹1,542 करोड़ से अधिक की लागत वाली ये परियोजनाएं यात्रियों के साथ-साथ क्षेत्र के रेलवे नेटवर्क के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। इनमें लोकोमोटिव मेंटेनेंस हब, ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली और रेलवे ट्रैक को डबल करने जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।


उन्होंने साबरमती रेलवे स्टेशन के बदले स्वरूप की भी सराहना की। अमित शाह ने कहा कि दिल्ली से यात्रा के दौरान वह कई बार साबरमती रेलवे स्टेशन पर उतर चुके हैं और पिछले कुछ वर्षों में स्टेशन में हुए बदलाव को देखकर रेलवे अधिकारियों और पूरी टीम को बधाई दी।


उन्होंने कहा कि साबरमती रेलवे डिवीजन से लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तक पूरी टीम बधाई की पात्र है। लंबे समय बाद साबरमती स्टेशन को नए रूप में देखना उनके लिए खास अनुभव है।


₹700 करोड़ से बना WAG-12 लोकोमोटिव मेंटेनेंस डिपो

अमित शाह ने बताया कि करीब ₹700 करोड़ की लागत से WAG-12 लोकोमोटिव मेंटेनेंस डिपो तैयार किया गया है। इसके अलावा साबरमती-कलोल-साबरमती रेल सेक्शन पर ‘कवच’ सिस्टम लगाने में करीब ₹48 करोड़ की लागत आई है।उन्होंने बताया कि कराचिया-पालनपुर और कराचिया-समखियाली रेल सेक्शन पर भी ‘कवच’ सिस्टम से संबंधित काम चल रहा है। इन परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं।


600 ट्रकों के बराबर माल ढो सकता है WAG-12

अमित शाह ने WAG-12 लोकोमोटिव को भारतीय रेलवे के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि 12,000 हॉर्सपावर वाला यह ट्विन-सेक्शन इंजन भारी मात्रा में माल ढोने में सक्षम है। उनके मुताबिक, एक WAG-12 लोकोमोटिव करीब 600 ट्रकों के बराबर माल ढोने की क्षमता रखता है। उन्होंने इसे भारतीय रेलवे के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।

टैग्स