ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

एक बार फिर से ट्रेन पलटने की साजिश: उपद्रवियों ने रेलवे ट्रैक पर रखा गैस सिलेंडर, ऐसे टला बड़ा हादसा

DESK: देश के अलग-अलग राज्यों से लगातार ट्रेनों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। कानपुर में एक बार फिर से ट्रेन को पलटने की साजिश रची गई है हालांकि समय रहते यह साजिश नाकाम

एक बार फिर से ट्रेन पलटने की साजिश: उपद्रवियों ने रेलवे ट्रैक पर रखा गैस सिलेंडर, ऐसे टला बड़ा हादसा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: देश के अलग-अलग राज्यों से लगातार ट्रेनों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। कानपुर में एक बार फिर से ट्रेन को पलटने की साजिश रची गई है हालांकि समय रहते यह साजिश नाकाम हो गई और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली-हावड़ा रेलखंड पर महाराजपुर के प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर छोटा सिलेंडर रखकर ट्रेन को पलटने की कोशिश की गई है हालांकि लोको पायलट ने सिलेंडर को देखकर ट्रेन को ब्रेक लगा दिया।


दरअसल, देश के अलग-अलग राज्यों से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। ट्रेनों को पलटने के लिए रेलवे ट्रैक पर कभी लोहे का पोल तो कभी सीमेंट का स्लैब रख दिया जा रहा है हालांकि इसको लेकर रेल पुलिस और रेलवे के अधिकारी चौकन्ने हो गए हैं और समय रहते इस तरह की साजिश को नाकाम कर दिया जा रहा है।


दिल्ली-हावड़ा रेलखंड पर महाराजपुर के प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर छोटा सिलेंडर रखकर ट्रेन को पलटने की साजिश रची गई थी। लूप लाइन पर खाली सिलेंडर रखा मिला है। प्लेटफार्म से सौ मीटर पहले प्रयागराज जाने की तरफ सिलेंडर को रखा गया था। तभी एक मालगाड़ी कानपुर से प्रयागराज जा रही थी और लूप लाइन पर आ रही थी, तभी लोको पायलट की नजर पटरी पर रखे सिलेंडर पर पड़ी। जिसके बाद लोको पायलट ने तत्परता दिखाई और ट्रेन को ब्रेक लगा दिया।


लोको पायलट और गार्ड ने घटना की जानकारी नजदीकी स्टेशन को घटना की जानकारी दी। रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर की बात सुनकर अधिकारियों और रेल पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में मौके पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम के अलावा रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सिलेंडर को रेलवे ट्रैक से हटाया गया। इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके पीछे किन लोगों का हाथ था।