ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

फिर पलटी यूपी पुलिस की गाड़ी, मुंबई से ला रहे गैंगस्टर की मौत

DESK: एक बार फिर से यूपी पुलिस की गाड़ी पलट गई है, जिसमें वांछित चल रहे अपराधी फिरोज उर्फ शमी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार पुलिस वाले गंभीर रुप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसा

फिर पलटी यूपी पुलिस की गाड़ी, मुंबई से ला रहे गैंगस्टर की मौत
Anamika
2 मिनट

DESK: एक बार फिर से यूपी पुलिस की गाड़ी पलट गई है, जिसमें वांछित चल रहे अपराधी फिरोज उर्फ शमी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार पुलिस वाले गंभीर रुप से घायल हो गए. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बहराइच निवासी फिरोज उर्फ शमी के खिलाफ ठाकुरगंज कोतवाली में छह मुकदमे दर्ज थे. वह 2014  से फरार चल रहा था. इसके बाद ही उस पर गैंगस्टर लगा था. तीन दिन पहले उसके मुंबई में होने की खबर मिलने पर ठाकुरगंज कोतवाली की रिंगरोड चौकी के प्रभारी जगदीश पांडेय, सिपाही संजीव सिंह, मुखबिर और ड्राइवर के साथ सड़क मार्ग से 25 सितंबर को मुंबई गए थे. शनिवार रात को इस टीम ने मुंबई पुलिस की मदद से फिरोज को गिरफ़तार कर लिया.  जिसके बाद उसे सड़क मार्ग से लखनऊ लाया जा रहा था.तभी पुलिस की गाड़ी मध्य प्रदेश के गुना में पलट गई। इस हादसे में फिरोज की मौत हो गई जबकि रिंगरोड चौकी प्रभारी जगदीश पांडेय, सिपाही समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस के मुताबिक रविवार तड़के तीन बजे उसे लेकर टीम लखनऊ के लिए निकली. करीब सात बजे गुना में चचोड़ा इलाके के पास कार के सामने अचानक नील गाय आ गई. उससे बचने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में कार सवार पांचों लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां फिरोज को मृत घोषित कर दिया गया.