ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Fastag Rules : आज से बदल गए नियम, बंद FASTag के साथ क्रॉस किया टोल तो फिर ....

Fastag Rules : अगर किसी का फास्टैग किन्ही कारणों से बंद या इनएक्टिव पड़ा है तो टोल बूथ पार करने से 60 मिनट पहले उसे रिचार्ज करवाना पड़ेगा।

Fastag Rules
Fastag Rules
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Fastag Rules : फास्टैग से टोल पार करने वाले वाहन चालकों के लिए यह काफी जरूरी खबर है। इसको लेकर आज सोमवार से नियमों में बड़ा बदलाव हो रहा है। अगर किसी का फास्टैग किन्ही कारणों से ब्लैकलिस्ट, बंद या इनएक्टिव पड़ा है तो टोल बूथ पार करने से 60 मिनट पहले उसे रिचार्ज करवाना पड़ेगा। यह काम टोल पार करने के 10 मिनट बाद भी किया जा सकता है। अगर चालक इसमें असफल रहता है तो उसे दोगुना टोल भुगतान करना होगा।


दरअसल, नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ने हाल में नए नियम जारी किए थे जो 17 फरवरी से लागू हो रहे हैं। इनका उद्देश्य टोल टैक्स वसूली को और आसान बनाना और टोल बूथ पर यातायात की आवाजाही को बेहतर बनाना है। नियमों के अनुसार, फास्टैग खाते में राशि कम होने, केवाईसी पूरी न होने या परिवहन विभाग के साथ किसी विवाद के चलते निष्क्रिय (ब्लैकलिस्ट) हो सकता है।


वहीं, वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि जुर्माने से बचने के लिए टोल प्लाजा पर पहुंचने से पहले अपने फास्टैग खाते में पर्याप्त राशि रखें।  अगर फास्टैग स्कैन होने से एक घंटे पहले तक या स्कैन होने के 10 मिनट बाद तक निष्क्रिय रहता है तो भुगतान अमान्य हो जाएगा। इस स्थिति में अगर खाते में रकम कम है या बिलकुल नहीं है तो टोल बूथ से गाड़ी तो पार हो जाएगी, लेकिन फास्टैग की सुरक्षा राशि से दोगुना शुल्क काट लिया जाएगा। अगली बार जब फास्टैग रिचार्ज होगा तो यह राशि समायोजित कर ली जाएगी।


मालूम हो कि, दोपहिया वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों पर फास्टैग लगाना अनिवार्य है। अगर फास्टैग निष्क्रिय या बंद है तो चालक नकद भुगतान करके टोल बूथ का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपसे सामान्य टोल शुल्क से दोगुना शुल्क वसूला जाएगा। अगर कोई चालक टोल बूथ पार करना चाहता है तो उसे 60 मिनट पहले बंद पड़े फास्टैग को फिर से रिचार्ज करना होगा। वह बूथ पार करने के 10 मिनट बाद भी यह काम कर सकता है लेकिन उसी दौरान केवाईसी प्रक्रिया भी फिर से पूरी करनी होगी।


आपको बता दें कि, खाते में कम राशि होने पर या केवाईसी की समयसीमा समाप्त होने पर आपका फास्टैग ब्लैकलिस्ट होगा। इसके अलावा गाड़ी से संबंधित कानूनी विवाद होने पर जब तक विवाद का समाधान नहीं होता है तो भी आपका  फास्टैग ब्लैकलिस्ट होगा। ऐसे में टोल पर बूथ ब्लैकलिस्ट टैग का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।