ब्रेकिंग
नीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष बिहार विधान परिषद चुनाव: जिस अनुज सिंह को लेकर अनंत सिंह-नीरज के बीच मचा घमासान, प्रशांत किशोर ने बना दिया उम्मीदवार; सभी 8 कैंडिडेट घोषितनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष बिहार विधान परिषद चुनाव: जिस अनुज सिंह को लेकर अनंत सिंह-नीरज के बीच मचा घमासान, प्रशांत किशोर ने बना दिया उम्मीदवार; सभी 8 कैंडिडेट घोषित

Viral News: मॉल में DJ की धुन पर डांस कर रहा था युवक, अचानक गिरा और चली गई जान; मौत का CCTV फुटेज वायरल

Viral News: फरीदाबाद के डी-मार्ट मॉल में डीजे डांस फ्लोर पर नाचते हुए युवक देवकीनंदन अचानक गिरकर अचेत हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस घटना को लेकर परिजन हैरान हैं और हत्या की आशंका जताई है.

Viral News
नाचते हुए गई जान
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Viral News: फरीदाबाद के डी-मार्ट मॉल में डीजे डांस फ्लोर पर नाच रहे 25 वर्षीय युवक देवकीनंदन अचानक फर्श पर गिरकर अचेत हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।


जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार देर रात हुई और मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी फुटेज रिकॉर्ड हो गई है। मृतक युवक मूल रूप से मथुरा के माट का रहने वाला था और वर्तमान में फरीदाबाद के मुजेड़ी में किराए पर रहता था। वह डी-मार्ट शॉपिंग मॉल में कार्यरत था और अविवाहित था।


सीसीटीवी में देखा गया कि देवकीनंदन अपने साथी के साथ डीजे पर डांस कर रहा था और अचानक ही फर्श पर गिर गया। पुलिस का कहना है कि मौत हार्ट अटैक के कारण भी हो सकती है। मंगलवार को बीके अस्पताल में डॉक्टरों की टीम शव का पोस्टमार्टम करेगी, जिससे मौत के कारण का स्पष्ट पता चलेगा।


प्रारंभिक जांच में पुलिस ने यह भी पता लगाया कि मृतक युवक क्रिसमस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने हत्या का शक जताया है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता