ब्रेकिंग
पटना में इस दिन तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, DM ने जारी किया आदेशपटना के मंदिरी इलाके में संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप पुलिस अफसरों को 'घूसखोर' और 'काले अंग्रेज' कहने वाले सिपाही की गई नौकरी, कॉन्स्टेबल ने कहा..सच बोलने का मिला इनामबिहार में पुलिस टीम पर हमला: बालू लदा बेकाबू ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायलशराब लदी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत, हादसे के बाद गाड़ी दुर्घटनाग्रस्तपटना में इस दिन तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, DM ने जारी किया आदेशपटना के मंदिरी इलाके में संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप पुलिस अफसरों को 'घूसखोर' और 'काले अंग्रेज' कहने वाले सिपाही की गई नौकरी, कॉन्स्टेबल ने कहा..सच बोलने का मिला इनामबिहार में पुलिस टीम पर हमला: बालू लदा बेकाबू ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायलशराब लदी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत, हादसे के बाद गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

बिहार-बंगाल के बाद अब इन राज्यों में होगा SIR, भारत निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला

SIR Phase 3: चुनाव आयोग ने देशभर में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण का ऐलान किया है, जिसमें दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में घर-घर सर्वे किया जाएगा। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी बनाना है।

SIR Phase 3
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIR Phase 3: चुनाव आयोग ने बिहार और बंगाल के बाद अब देशभर के शेष राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का आदेश जारी किया है। इस तीसरे चरण में दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कई बड़े राज्यों को शामिल किया गया है। हालांकि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।


इस चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, दिल्ली, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में SIR कराया जाएगा। आयोग का कहना है कि तीसरे चरण के बाद लगभग पूरा देश इस प्रक्रिया के दायरे में आ जाएगा।


चुनाव आयोग के अनुसार इस चरण में 3.94 लाख से अधिक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर 36.73 करोड़ मतदाताओं से संपर्क करेंगे। इसमें 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी सहयोग करेंगे, जिन्हें राजनीतिक दलों ने नियुक्त किया है।


निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, 30 मई से 14 अक्टूबर के बीच घर-घर सर्वे का कार्य किया जाएगा, जबकि वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट 5 जुलाई से 21 अक्टूबर तक प्रकाशित किया जाएगा। आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से हर मतदान केंद्र पर BLA नियुक्त करने की अपील की है ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता और भागीदारी सुनिश्चित हो सके।


चुनाव आयोग ने बताया कि पहले दो चरणों में 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 59 करोड़ मतदाता शामिल थे, जहां 6.3 लाख से अधिक BLO और 9.2 लाख BLA इस प्रक्रिया का हिस्सा बने थे। गौरतलब है कि SIR एक मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान है, जिसे चुनाव आयोग ने पिछले वर्ष जून में बिहार से शुरू किया था। इसका उद्देश्य फर्जी, डुप्लीकेट और अयोग्य मतदाताओं को सूची से हटाकर चुनावी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता