ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीख

Bihar Election 2025: बिहार इलेक्शन से पहले चुनाव आयोग की बड़ी घोषणा, मतदान कर्मियों के मानदेय में की गई बढ़ोतरी

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने मतदान कर्मियों, पीठासीन अधिकारियों, मतगणना सहायकों और अन्य कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। अब प्रिसाइडिंग ऑफिसर को प्रति दिन 500, पोलिंग ऑफिसर को 400 और काउंटिंग असिस्टेंट को 450 मिलेंगे

Bihar Election 2025
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने शुक्रवार, 8 अगस्त को चुनाव से जुड़े कर्मचारियों के मानदेय में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह फैसला पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों, मतगणना कर्मियों, माइक्रो ऑब्जर्वरों, और अन्य चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।


चुनाव आयोग के अनुसार, सबसे अधिक बढ़ोतरी पीठासीन अधिकारियों के मानदेय में की गई है। पहले इन्हें प्रति दिन 350 मिलते थे, जिसे अब बढ़ाकर 500 कर दिया गया है। इसी तरह, पोलिंग ऑफिसर को अब प्रति दिन 400 मिलेंगे, जबकि पहले उन्हें 250 ही मिलते थे। यानि उनके मानदेय में भी 150 की बढ़ोतरी की गई है।


मतगणना सहायक को पहले 250 मिलते थे, जिसे अब बढ़ाकर 450 प्रति दिन कर दिया गया है। इसके अलावा, चौथी श्रेणी के कर्मचारियों को अब एकमुश्त 1000 दिए जाएंगे। पहले इन्हें प्रति दिन 200 मिलते थे। चुनाव आयोग ने यह भी बताया कि उप जिला निर्वाचन अधिकारी, CAPF कर्मी, और सेक्टर अधिकारी जैसे अन्य संबंधित अधिकारियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है। 


इसके साथ-साथ, मतदान और मतगणना ड्यूटी के लिए दिए जाने वाले भोजन और जलपान की दरों में भी इज़ाफा किया गया है।


Bihar Election 2025: बिहार इलेक्शन से पहले चुनाव आयोग की बड़ी घोषणा, मतदान कर्मियों के मानदेय में की गई बढ़ोतरी


Bihar Election 2025: बिहार इलेक्शन से पहले चुनाव आयोग की बड़ी घोषणा, मतदान कर्मियों के मानदेय में की गई बढ़ोतरी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें