ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

हेराफेरी के आरोपों पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त- वोटर लिस्ट, EVM और नतीजे में गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं

Chief Election Commissioner Rajiv Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि चुनाव डेटा प्रणाली पूरी तरह से पुख्ता है जो सुनिश्चित करती है कि कुछ भी गलत नहीं हो सकता है।

  Chief Election Commissioner Rajiv Kumar
वोटर लिस्ट, EVM और नतीजे में गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Chief Election Commissioner Rajiv Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि चुनाव डेटा प्रणाली पूरी तरह पुख्ता है जो सुनिश्चित करती है कि कुछ भी गलत नहीं हो सकता है। राजीव कुमार ने चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर जोर देते हुए कहा कि लाखों चुनाव अधिकारी डेटा फीडिंग में शामिल होते हैं और सिस्टम में गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है। उनका यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब विपक्ष की तरफ से लोकसभा और विधानसभा चुनाव में डेटा में हेराफेरी के आरोप लगाए जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि एटलस में पिछले आम चुनावों के आंकड़ें शामिल हैं, जो चुनाव आयोग के डेटाबेस पर आधारित हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि लगभग 10-10.5 लाख चुनाव अधिकारी डेटा फीड करते हैं। इतने सारे लोग इसमें शामिल होने के कारण, डिजाइन के हिसाब से, कुछ भी गलत नहीं हो सकता। उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई डेटा फीडिंग में गलती करता है, तो सिस्टम रेड फ्लैग दिखाएगा। ऐसे में यह सुनिश्चित करता है कि चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी और विश्वसनीय रहे।


मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयोग की चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि लाखों चुनाव अधिकारी डेटा फीडिंग में शामिल होते हैं और किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में सिस्टम में रेड फ्लैग आने का प्रावधान है। इसलिए, मतदाता सूची, ईवीएम की तैनाती, मतदान प्रतिशत और नतीजों के प्रबंधन के लिए चुनाव आयोग की व्यवस्था में गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है। यह बयान ऐसे समय आया है जब कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव और पांच महीने बाद हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी पर सवाल उठाए थे।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता