ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

एकतरफा प्यार में सनकी युवक ने मां-भाई के सामने की लड़की की हत्या, बचाने गये चाचा और भाई को भी चाकू मारा

DESK: एकतरफा प्यार में एक सनकी युवक ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। लड़की की मां और भाई के सामने ही उसने चाकू से गला रेतकर लड़की की हत्या कर दी। लड़की को बचाने गये चाचा

एकतरफा प्यार में सनकी युवक ने मां-भाई के सामने की लड़की की हत्या, बचाने गये चाचा और भाई को भी चाकू मारा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: एकतरफा प्यार में एक सनकी युवक ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। लड़की की मां और भाई के सामने ही उसने चाकू से गला रेतकर लड़की की हत्या कर दी। लड़की को बचाने गये चाचा और भाई पर भी चाकू से हमला कर दिया। लड़की के  चाचा के पेट में युवक ने चाकू मार दिया जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गये। वही लड़की का भाई भी घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद सनकी युवक ने आत्महत्या की भी कोशिश की। फिलहाल युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। इस घटना से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग की है। 


12 फरवरी की यह घटना सूरत के पासोदरा की है। बताया जाता है कि आरोपी फेनिल गोयानी और ग्रीष्मा दोनों एक ही स्कूल में बढ़ते थे।  सूरत की रहने वाली ग्रीष्मा पढ़ाई पूरी करके पुलिस-इंस्पेक्टर बनना चाहती थी। ग्रीष्मा से फेनिल प्यार करता था लेकिन ग्रीष्मा उसे पसंद नहीं करती थी। बावजूद इसके फेनिल करीब एक साल तक उसे परेशान कर रहा। लड़की ने फेनिल के खिलाफ कई बार शिकायत भी दर्ज कराई।


लड़की के घर वालों ने भी उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं था। उस पर किसी की बातों का असर नहीं हुआ। वह सबकी बातों को नजरअंदाज करने लगा। युवक लड़की को दिलों जान से चाहने लगा। उसका एकतरफा प्यार लड़की को स्वीकार नहीं था। वैलेंटाइन वीक में जब युवक ने अपने प्रेम का इजहार किया उस वक्त भी लड़की ने इसका विरोध किया। 


12 फरवरी यानी शनिवार की शाम करीब 6 बजे लड़की के चाचा उसे समझाने पहुंचे और कहा कि वह लड़की से दूर रहे। इस बात से वह गुस्सा हो गया और लड़की के चाचा के पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गये। जिसके बाद सनकी युवक ने ग्रीष्मा को पकड़ लिया जब लड़की का भाई बचाने गया तो उसे भी घायल कर दिया। 


वही मां और भाई के सामने ही लड़की की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और कलाई की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की और जहर भी खा लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। एकतरफा प्यार में लड़की की हत्या से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। इस घटना से लोगों में भी खासा आक्रोश देखा जा रहा है। गुस्साएं लोग आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। 


एकतरफा प्यार में सनकी युवक ने मां-भाई के सामने की लड़की की हत्या, बचाने गये चाचा और भाई को भी चाकू मारा


एकतरफा प्यार में सनकी युवक ने मां-भाई के सामने की लड़की की हत्या, बचाने गये चाचा और भाई को भी चाकू मारा