ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

एक IPS अधिकारी सस्पेंड, शिकायत मिलने पर विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एक आईपीएस अफसर को सस्पेंड कर दिया गया है. आईपीएस के खिलाफ शिकायत मिलने पर विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई की है. दहेज़ के लिए पत्नी को प्रताड

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एक आईपीएस अफसर को सस्पेंड कर दिया गया है. आईपीएस के खिलाफ शिकायत मिलने पर विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई की है. दहेज़ के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में आईपीएस अधिकारी को निलंबित किया गया है. पत्नी ने आरोप लगाया है कि अफसर बनते ही आरोपी आईपीएस दूसरी शादी रचाना चाहता था. 


28 साल के आईपीएस कोक्कंती महेश्वर रेड्डी को सस्पेंड किया गया है. पत्नी ने आरोप लगाया है कि वे तलाक के लिए उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं, ताकि वह नई शादी कर सकें. बता दें कि रेड्डी की पत्नी बिरुदला भावना ने अक्टूबर महीने में ही हैदराबाद पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज कराई थी. भावना ने शिकायतकी थी कि आईपीएस रेड्डी तलाक के लिए दबाव डाल रहे हैं. 


आंध्र प्रदेश के कडपा जिले के रहने वाले आईपीएस कोक्कंती महेश्वर रेड्डी ने यूपीएससी परीक्षा में 126वां रैंक हासिल किया था. बताया जा रहा है कि भावना और रेड्डी का रिश्ता काफी पुराना है. दोनों कॉलेज के दिनों से ही साथ हैं. 11 साल पहले 9 फरवरी 2008 को उन्होंने मैरिज रजिस्ट्रेशन ऑफिस में औपचारिक तौर से शादी की थी.


पत्नी भावना का आरोप है कि यूपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद ही रेड्डी उन्हें तलाक देने के लिए कहने लगे. ताकि वे किसी और महिला से शादी कर सकें. भावना भारतीय रेलवे में काम करती हैं. उत्पीड़न और आपराधिक धमकी के मामलों में शिकायत दर्ज होने के बाद विभाग ने निलंबन की बड़ी कार्रवाई की.