ब्रेकिंग
बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

अंतिम संस्कार के लिए जा रहा था परिवार, गड्ढे में गिरी कार और 5 लोगों की चली गई जान

J & K: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दर्दनाक हादसे की ख़बर है. यहां एक परिवार बच्चे के अंतिम संस्कार के लिए जा रहा था, तभी उनकी गाड़ी गड्ढे में गिर गई. इस हादसे में दो

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

J & K: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दर्दनाक हादसे की ख़बर है. यहां एक परिवार बच्चे के अंतिम संस्कार के लिए जा रहा था, तभी उनकी गाड़ी गड्ढे में गिर गई. इस हादसे में दो महिलाओं समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है.


पुलिस के मुताबिक यह हादसा तब हुआ जब निजी कार से परिवार एक बच्चे का शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए जम्मू से द्रबशाला जा रहे थे. पानी नाला के पास कार के ड्राइवर ने अपना कंट्रोल खो दिया. इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई. 


मृतकों की पहचान पवन कुमार (32), रेखा देवी (26), रीता देवी (30), केवल कृष्णन (37) और पी. कुमार (30) के रूप में हुई है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जी. एम. सरूरी ने 5 लोगों की मौत पर दुख जताते हुए कहा है कि डोडा, किश्तवाड़, रामबन और उधमपुर में बार-बार हो रहे सड़क हादसे को प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए.