ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनेंगी सृष्टी गोस्वामी, विधानसभा में चल रही तैयारियां

DESK : देश भर में 24 जनवरी को मनाये जाने वाले राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार की रहने वाली सृष्टी गोस्वामी को एक दिन की मुख्यमंत्री बनाने का फैसला

एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनेंगी सृष्टी गोस्वामी, विधानसभा में चल रही तैयारियां
First Bihar
2 मिनट

DESK : देश भर में 24 जनवरी को मनाये जाने वाले राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार की रहने वाली सृष्टी गोस्वामी को एक दिन की मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है. इस बात की मंजूरी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद दी है. बता दें कि उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने मुख्य सचिव ओमप्रकाश को एक पत्र प्रेषित किया. उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को बालिकाओं के सशक्तीकरण के लिए एक होनहार छात्रा को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सृष्टि गोस्वामी उत्तराखंड की एक दिन की मुख्यमंत्री होंगी.


एक दिन की सीएम रहते हुए सृष्टी सूबे के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी. इसके लिए नामित विभाग के अधिकारी विधानसभा में पांच-पांच मिनट अपनी प्रस्तुति देंगे. विधानसभा दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक आयोजित होगी. इस दौरान विधानसभा के कमरा नंबर 120 में बैठक आयोजित की जाएगी. सृष्टि को एक दिन के लिए इतनी बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की बात पर उसके माता-पिता काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. 


उन्होंने कहा कि उन्हें सृष्टि पर गर्व है और हर बेटी एक मुकाम हासिल कर सकती है बस उनका साथ देने की जरूरत है. वहीं सृष्टि गोस्वामी का कहना है कि इसके लिए मैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का दिल से आभार व्यक्त करती हूं. बता दें कि हरिद्वार के बहादराबाद में दौलतपुर गांव की रहने वाली सृष्टि गोस्वामी बीएसएम पीजी कॉलेज, रुड़की से बीएससी एग्रीकल्चर कर रही हैं. मई 2018 में बाल विधानसभा में बाल विधायकों की ओर से उनका चयन मुख्यमंत्री के रूप में किया गया था. बाल विधानसभा में हर तीन वर्ष में एक बाल मुख्यमंत्री का चयन किया जाता है.