ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

ट्रैफिक रूल की ऐसी की तैसी: एक ही बाइक पर पूरा परिवार, 8 लोगों के साथ गद्दा और रजाई भी; सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

DESK: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाता दिख रहा है। ऐसे तो बाइक पर दो से अ

ट्रैफिक रूल की ऐसी की तैसी: एक ही बाइक पर पूरा परिवार, 8 लोगों के साथ गद्दा और रजाई भी; सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाता दिख रहा है। ऐसे तो बाइक पर दो से अधिक लोगों के बैठने पर मनाही होती है लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में एक ही परिवार के 8 लोग बैठकर कहीं जाते नजर आ रहे हैं। इसको देखकर ट्रैफिक पुलिस के जवान भी हैरान हैं।


दरअसल, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का है। शाहजहांपुर में इन दिनों यातायात माह चल रहा है। इसके तहत ट्रैफिक रूल को तोड़ने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। वाहनों की चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस के सामने एक ऐसा बाइक सवार पहुंचा, जिसको देखकर हर कोई हैरान रह गया।


बाइक पर एक, दो या तीन नहीं बल्कि आठ लोग सवार थे। सभी एक ही परिवार के थे। पति-पत्नी और उनके 6 बच्चे एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। बाइक सवार ने हेलमेट भी नहीं पहना था। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बाइक सवार को रोका तो जरूर लेकिन कार्रवाई करने के बजाए उसे जागरुक करते नजर आए।


ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने युवक को हिदायत दी कि वह आगे से ऐसा नहीं करे, अगर कोई हादसा हो जाता तो पूरा परिवार उसकी चपेट में आ जता और उनकी जान जा सकती थी। ट्रैफिक इंस्पेक्टर दिनेश पटेल ने बाइक चालक को चेतावनी दी कि वह आगे से ऐसा नहीं करे, इसके बाद उसे बिना फाइन किए ही जाने दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।