ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

ED की कार्रवाई पर भड़के राहुल गांधी, बोले..हम PM मोदी से नहीं डरते, मेरा काम है लोकतंत्र की रक्षा करना

DESK : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड बिल्डिंग स्थित यंग इंडिया लिमिटेड के दफ्तर को सील किए जाने और दिल्ली स्थित कांग्रेस दफ्तर के बाहर सुरक्षा बढ़ाए जाने

ED की कार्रवाई पर भड़के राहुल गांधी, बोले..हम PM मोदी से नहीं डरते, मेरा काम है लोकतंत्र की रक्षा करना
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड बिल्डिंग स्थित यंग इंडिया लिमिटेड के दफ्तर को सील किए जाने और दिल्ली स्थित कांग्रेस दफ्तर के बाहर सुरक्षा बढ़ाए जाने पर बयान दिया है. राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है लेकिन वह डरने वाले नहीं है. जिसको जो करना है वो कर लें.


राहुल गांधी ने कहा कि मोदी-शाह लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रहे हैं. लेकिन वह लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह देश की रक्षा और समाज में सौहार्द कायम रखने का काम करते रहेंगे. बीजेपी के एक आरोप के संदर्भ में कांग्रेस नेता ने कहा कि भागने की बात हम नहीं बल्कि भागने की बात वो लोग कर रहे हैं. मेरा काम है देश की रक्षा करना, लोकतंत्र की रक्षा करना, देश में सद्भाव को बरकरार रखना, वो मैं करता रहूंगा. 


बता दें कि नेशनल हेराल्ड ममाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से करीब 12 घंटे तक पूछताछ की है. राहुल गांधी से भी ईडी लंबी पूछताछ कर चुकी है. इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को दिल्ली में स्थित हेराल्ड हाउस में यंग इंडियन के कार्यालय को सील कर दिया है. इस कार्रवाई से कांग्रेस भड़क गई है.

टैग्स