ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

Earthquake: भारत-पाकिस्तान मैच के रिजल्ट से पहले आया भूकम्प, क्रिकेट देख रहे लोग घर से निकले बाहर

रिक्टर स्केल पर भूकम्प की तीव्रता 2.8 मापी गई। जिसका केंद्र बिन्दू 10 km की गहराई में था। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन लोग अभी भी दहशत में हैं।

cricket
भूकम्प के झटके
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Earthquake: ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में आज भारतीय टीम की टक्कर पाकिस्तान से है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाक‍िस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। रविवार को छुट्टी का दिन रहने के कारण लोग अपने-अपने घरों में बैठकर मैच देख रहे थे कि तभी इसी बीच भूकम्प के झटके लोगों ने महसूस किये। जिसके बाद सभी अपने-अपने घर से बाहर निकल गये। फिर मैच की जगह भूकम्प की चर्चा छिड़ गई। 


दरअसल दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रविवार 23 फरवरी की दोपहर 3.24 बजे भूकम्प के झटके महसूस किए गये। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गयी। लोग अपने-अपने घर, ऑफिस और दुकान से बाहर निकल गये। रविवार छुट्टी का दिन होने के चलते कई लोग घर में ही थे और इंडिया और पाकिस्तान का मैच देख रहे थे। मैच देखने के दौरान जैसे ही लोगों ने भूकम्प के झटके महसूस किये घर से बाहर निकल गये। इसे लेकर लोग काफी दहशत में हैं। 


राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) की माने तो रिक्टर स्केल पर भूकम्प की तीव्रता 2.8 मापी गई। इसका केंद्र बिन्दू 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। भूकम्प के झटके महसूस किये जाने के बाद से लोग काफी डरे हुए हैं। इससे पहले भी इसी तरह का झटका लोगों ने महसूस किया था। बता दें कि बीते सोमवार की सुबह दिल्ली में भूकम्प का झटका लोगों ने महसूस किया था। उस वक्त भूकम्प की तीव्रता 4.0 तीव्रता थी जबकि आज आए भूकम्प की तीव्रता 2.8 रही। 


दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रविवार 23 फरवरी की दोपहर 3.24 बजे भूकम्प के झटके महसूस किए गये। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गयी। लोग अपने-अपने घर, ऑफिस और दुकान से बाहर निकल गये। रविवार छुट्टी का दिन होने के चलते कई लोग घर में ही थे और इंडिया और पाकिस्तान का मैच देख रहे थे। मैच देखने के दौरान जैसे ही लोगों ने भूकम्प के झटके महसूस किये घर से बाहर निकल गये। 


राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की माने तो रिक्टर स्केल पर भूकम्प की तीव्रता 2.8 मापी गई। इसका केंद्र बिन्दू 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। भूकम्प के झटके महसूस किये जाने के बाद से लोग काफी डरे हुए हैं। इससे पहले भी इसी तरह का झटका लोगों ने महसूस किया था। बता दें कि बीते सोमवार की सुबह दिल्ली में भूकम्प का झटका लोगों ने महसूस किया था। उस वक्त भूकम्प की तीव्रता 4.0 तीव्रता थी जबकि आज आए भूकम्प की तीव्रता 2.8 रही। 

टैग्स