ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

दिल्ली में फिर आया भूकम्प, हफ्ते में 3 बार डोली धरती

दिल्ली में तीसरी बार भूकम्प के झटके एक हफ्ते के भीतर मससूस किये गये। इस बार भूकम्प का केंद्र साउथ दिल्ली केंद्र था। रियेक्टर पैमाने पर भूकम्प की तीव्रता 2.2 थी जिसके कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

earthquake
भूकम्प के झटके
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Earthquake in Delhi: दिल्ली में लगातार भूकम्प के झटके महसूस किये जा रहे हैं। आज एक बार फिर भूकम्प का झटका लोगों ने महसूस किया। इस बार साउथ दिल्ली भूकंप का केंद्र था। हफ्ते भर में तीसरी बार दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किये गये।


इससे एक दिन पहले गाजियाबाद में भूकम्प आया था और इससे भी पहले बीते सोमवार को धौला कुआं के पास 4 तीव्रता का भूकम्प आया था। जिससे धरती डोल गई थी। जिससे लोग काफी दहशत में आ गये थे। सोमवार 24 फरवरी को दिन के 11 बजकर 46 मिनट पर साउथ दिल्ली में भूकम्प के हल्के झटके महसूस किये गये। रियेक्टर पैमाने पर भूकम्प की तीव्रता 2.2 थी।


तब भूकम्प का केंद्र दक्षिणी पूर्वी दिल्ली था। जमीन से करीब 10 KM की गहराई पर यह हलचल हुई। भूकम्प की तीव्रता कम होने की वजह से किसी तरह का भारी नुकसान नहीं हुआ ना ही किसी के हताहत होने की सूचना है। 7 दिन में 3 बार आए भूकम्प में सबसे अधिक तीव्रता पिछले सोमवार 17 फरवरी 4 थी। तब लोगों ने भूकम्प का झटका महसूस किया था। 


जमीन में महज 5 किलोमीटर की गहराई वाले इस भूकंप से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में धरती काफी तेजी से डोली थी। 17 फरवरी की सुबह करीब 5:36 बजे भूकम्प के झटके महसूस करने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए थे। वही दूसरी बार 23 फरवरी दिन रविवार को दोपहर 3 बजकर 24 मिनट पर भूकम्प आया था। इस बार दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में  भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गयी। 


लोग अपने-अपने घर, ऑफिस और दुकान से बाहर निकल गये। रविवार छुट्टी का दिन होने के चलते कई लोग घर में ही थे और इंडिया और पाकिस्तान का मैच देख रहे थे। मैच देखने के दौरान जैसे ही लोगों ने भूकम्प के झटके महसूस किये घर से बाहर निकल गये थे। रिक्टर स्केल पर भूकम्प की तीव्रता 2.8 मापी गई थी। इसका केंद्र बिन्दू 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ था। लगातार भूकम्प के झटके महसूस किये जाने के बाद से लोग काफी डरे हुए हैं।


टैग्स