ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दुर्घटनाग्रस्त हुई सेना की विमान, 6 लोग बुरी तरह जख्मी

DESK : म्यानमार सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 6 लोग जख्मी हो गए हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे की बताई जा रह

दुर्घटनाग्रस्त हुई सेना की विमान, 6 लोग बुरी तरह जख्मी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : म्यानमार सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 6 लोग जख्मी हो गए हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस विमान में पायलट के साथ ही 14 अन्य लोग सवार थे। मिजोरम डीजीपी ने बताया कि सभी घायलों को लेंगपुई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। 


दरअसल,  म्यांमार में चल रहे सत्ता संघर्ष की दौरान स्थिति गंभीर बनी हुई है। हाल ही में म्यांमार से काफी ज्यादा संख्या में सैनिक भागकर अपनी जान बचाने के लिए भारत में आए थे। वहीं भारत ने म्यांमार से भागकर मिजोरम पहुंचे 184 सैनिकों को उनके देश वापस भेजा है। हालांकि म्यांमार से कुल 276 सैनिक भागकर मिजोरम पहुंचे थे जिसमें से 184 को सोमवार यानी 22 जनवरी को उनके देश भेजा गया।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चुनौतीपूर्ण लैंडिंग क्षेत्र के रूप में प्रसिद्ध लेंगपुई का टेबल टॉप रनवे इस घटना का कारण बना। भारत ने सोमवार को 184 म्यांमार सैनिकों को उनके देश वापस भेज दिया, जो पिछले हफ्ते एक जातीय विद्रोही समूह के साथ गोलीबारी के बीच मिजोरम भाग गए थे। असम राइफल्स के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पिछले हफ्ते कुल 276 म्यांमार सैनिक पूर्वोत्तर राज्य में दाखिल हुए थे।