ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

दुर्गा पूजा के मौके पर जेल में हो रहा था रामलीला, उधर सीढ़ी लगाकर 2 कैदी हो गये फरार, 10 घंटे बाद मिली पुलिस को सूचना

DESK: जेल में रामलीला का मंचन किया गया था तभी इसका फायदा उठाकर दो कैदी जेल से फरार हो गये। जिसके बाद जेल में अफरा-तफरी मच गयी। जेल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद

दुर्गा पूजा के मौके पर जेल में हो रहा था रामलीला, उधर सीढ़ी लगाकर 2 कैदी हो गये फरार, 10 घंटे बाद मिली पुलिस को सूचना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: जेल में रामलीला का मंचन किया गया था तभी इसका फायदा उठाकर दो कैदी जेल से फरार हो गये। जिसके बाद जेल में अफरा-तफरी मच गयी। जेल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार कैदियों को पकड़ा जाएगा। 


मामला हरिद्वार के जिला जेल की है जहां नवरात्र महानवमी के मौके पर शुक्रवार की शाम में रामलीला मंचन किया जा रहा था। जिसका फायदा दो कैदियों ने उठाया। दोनों कैदी करीब साढ़े 8 बजे सीढ़ी के जरिये जेल से फरार हो गये। दरअसल जेल में हाई सिक्योरटी बैरक का निर्माण कार्य चल रहा था। जहां निर्माण सामग्री के साथ-साथ एक सीढ़ी भी रखा हुआ था। उसी सीढ़ी का इस्तेमाल दोनों कैदियों ने जेल से भागने में किया। 


कैदियों के भागने की सूचना से जेल प्रशासन भी सकते में आ गया। जिसके बाद दोनों की काफी खोजबीन की गयी। लेकिन पता नहीं चल सका। घटना के दस घंटे बाद जेल प्रशासन ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर DM और SSP मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


जेल से फरार कैदियों की पहचान पंकज और रामकुमार के रूप में हुई है। पंकज हत्या मामले में सजायाफ्ता है जबकि रामकुमार अपहरण केस में जेल में बंद था। बताया यह भी जा रहा है कि इन दोनों के अलावे एक और कैदी ने भागने की कोशिश की थी लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है।


टैग्स