ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपभरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप

दुनिया की सबसे छोटे कद वाली महिला ने किया मतदान, ज्योति आमगे ने लोगों से की अपील..वोट जरूर दें

DESK : आज पहले चरण का मतदान चल रहा है। जिसके तहत 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। जो शाम 6 बजे तक चलेगा। वही नक्सल प्रभावित क्ष

दुनिया की सबसे छोटे कद वाली महिला ने किया मतदान, ज्योति आमगे ने लोगों से की अपील..वोट जरूर दें
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK : आज पहले चरण का मतदान चल रहा है। जिसके तहत 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। जो शाम 6 बजे तक चलेगा। वही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 4 बजे ही चुनाव खत्म हो जाएगा। इसी क्रम में दुनिया की सबसे छोटे कद वाली महिला ज्योति आमगे ने आज अपना मतदान किया। मॉडल और एक्ट्रेस ज्योति ने लोगों से भी वोट देने की अपील की। 


ज्योति आमगे महाराष्ट्र के नागपुर में मम्मी, पापा, भाई और भाभी के साथ रहती है। ज्योति शादी नहीं करना चाहती है। लोकसभा चुनाव के दौरान आज उसने अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के दौरान ज्योति ने अपना आधार कार्ड दिखाया। ज्योति ने कहा कि आज मैंने वोट दिया है वोट देकर मुझे बहुत अच्छा लगा है। मैं सबसे यही कहना चाहती हूं कि आप भी घर से निकलें और अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लें।


नागपुर की रहने वाली ज्योति आमगे दुनिया की सबसे छोटी महिला है। जिसका जन्म 16 दिसंबर को साल 1993 में हुआ था। ज्योति की हाइट महज 2 फुट (63 सेंटीमीटर) है। ज्योति का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। दो बार वर्ल्ड रिकॉर्ड का बैज भी मिल चुका है। बताया जाता है कि ज्योति को एकोंड्रोप्लासिया नामक बीमारी है जो हड्डियों में होने वाली एक बीमारी है। जिसकी वजह से शरीर की हाइट नहीं बढ़ पाई। कम हाइट की वजह से बचपन में उसे काफी चिढ़ाया जाता था। आज यही कमजोरी ज्योति की ताकत बनकर सामने आई।


बता दें कि लोकसभा चुनाव में इस बार 8 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल सहित कुल 1625 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला मतदाता हैं।

दुनिया की सबसे छोटे कद वाली महिला ने किया मतदान, ज्योति आमगे ने लोगों से की अपील..वोट जरूर दें




टैग्स