ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

ऐन वक्त पर दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी, सात फेरों से पहले दुल्हन ने कर दिया बड़ा कांड

DESK: हैरान कर देने वाला मामला यूपी के वाराणसी से सामने आया है, जहां शादी से ठीक पहले दुल्हन ने प्रेमी के साथ मिलकर बड़ा कांड कर दिया। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। दूल्हा ब

ऐन वक्त पर दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी, सात फेरों से पहले दुल्हन ने कर दिया बड़ा कांड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: हैरान कर देने वाला मामला यूपी के वाराणसी से सामने आया है, जहां शादी से ठीक पहले दुल्हन ने प्रेमी के साथ मिलकर बड़ा कांड कर दिया। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचने ही वाला था लेकिन इससे ठीक पहले दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ऐसा काम कर दिया, जिसको जानकर हर कोई हैरान है। हांथों में मेहंदी रचाए दुल्हन अचानक घर से फरार हो गई और दूल्हे के दिल का अरमान दिल में ही रह गया।


दरअसल, वाराणसी के मिर्जामुराद की रहने वाली लड़की की शादी अस्सी इलाके के रहने वाले लड़के के साथ तय हुई थी। लड़की के घर में बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। उधर, दूल्हा भी घोड़ी पर सवार होकर नई नवेली दुल्हन को लाने की तैयारी में था। परिवार के लोग बारात की अगवानी के लिए तैयारियों में लगे थे। इसी बीच दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।


बारात दरवाजे पर आने वाली थी, इधर लड़की के फरार होने के बाद परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया था। काफी कोशिश के बाद भी लड़की का कहीं पता नहीं चल पा रहा था। जिसके बाद घर वाले लड़की के बॉयफ्रेंड के घर पहुंचे, तो पता चला कि वह भी घर से गायब है। इसके बाद परिजन अपनी गुहार लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। उधर शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई और घोड़ी पर सवार दूल्हे के अरमानों पर पानी फिर गया।

टैग्स