ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा हो गया साइकिल से फरार

DESK: घर में शादी का माहौल था। सुबह से ही लोग इसकी तैयारी में जुटे हुए थे। हलवाई मेहमानों के लिए खाना बनाने में लगे थे। पूरे घर का खूबसुरत तरीके से सजाया गया था। शादी को लेकर

दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा हो गया साइकिल से फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: घर में शादी का माहौल था। सुबह से ही लोग इसकी तैयारी में जुटे हुए थे। हलवाई मेहमानों के लिए खाना बनाने में लगे थे। पूरे घर का खूबसुरत तरीके से सजाया गया था। शादी को लेकर लड़की के परिवारवालों में खुशी का माहौल था। लेकिन जब शाम में बारात आने का समय हुआ तब कुछ ऐसा हो गया जिसके बाद सन्नाटा पसर गया। सज संवर कर बैठी दुल्हन बारात आने का इंतजार करती रही लेकिन दूल्हा तो नहीं आया उसके गायब होने की सूचना जरूर आ गयी।


बारात निकलने से पहले दूल्हा साइकिल लेकर घर से निकला था लेकिन वह लौट कर नहीं आया। बारात जाने से पहले दूल्हे राजा के गायब होने का मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सामने आया है। अचानक दूल्हे के गायब होने के बाद वर और वधू दोनों पक्ष की तरफ से गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज कराया गया है। दूल्हे के घर से लापता होने से परिजनों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन दूल्हे राजा का पता नहीं चल सका। 


मिली जानकारी के अनुसार शादी का कार्यक्रम बीते शनिवार को था। जहां चौखटा निवासी अंगने लाल के बेटे रविकांत की बारात चंदौवा के रहने वाले कामता प्रसाद के घर जानी थी। दुल्हन के परिजनों ने बताया कि शादी में हर एक मांग को पूरा किया गया था। इसके बावजूद लड़का शादी से पहले गायब हो गया। दूल्हे के गायब होने के बाद परिजनों में सन्नाटा पसर गया। शादी में शामिल होने आए गेस्ट घंटों इंतजार के बाद अपने-अपने घर के लिए रवाना हो गये।  



टैग्स