ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

धूमधाम से निकली बारात, आधे रास्ते से दूल्हे को अस्पताल ले गए अधिकारी, दुल्हन करती रह गई इंतजार

DESK : कोरोना संकट के इस काल में कई अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है. ताजा मामला यूपी के अमेठी से सामने आया है. जहां शादी के लिए निकले दूल्हे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई. रि

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना संकट के इस काल में कई अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है. ताजा मामला यूपी के अमेठी से सामने आया  है. जहां शादी के लिए निकले दूल्हे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई. रिपोर्ट आते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया और आधे रास्ते में बारात को रोककर दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया. 

बताया जा रहा है कि अमेटी में शुक्रवार की शाम नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसमें से  बाजारशुकुल के बरसंडा के रहने वाले तीन लोग शामिल हैं. ये सभी दिल्ली से वापस लौटे थे. इसमें से एक युवक की शादी शुक्रवार को ही होनी थी. युवक ने 16 जून का जांच के लिए सैंपल दिया था और शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. लेकिन उससे पहले ही युवक की बारात बाराबंकी के हैदरगढ़ के लिए निकल चुकी थी. 

जैसे ही इसकी जानकारी लगी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आधे रास्ते में बारात को रोक दिया गया.  दूल्हा मेडिकल टीम को हैदरगढ़ में मिला जबकि बारात को कमरौली थाना क्षेत्र में रेलवे क्रासिंगी के पास रोक लिया गया. दूल्हे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया और पिता समेत 10 लोगों को गौरीगंज जिला अस्पताल लाया गया है. जहां जांच के लिए सभी का सैंपल लिया गया है.