ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दूल्हा-दुल्हन समेत 6 रिश्तेदार निकले कोरोना पॉजिटिव, शादी में शामिल हुए थे 100 लोग

DESK : वैश्विक महामारी कोरोना का कहर पूरे देश में जारी है. कोरोना संक्रमितों की संख्या में हमार देश भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. कोरोना संक्रमण आग की तरह यहा फैल रहा है. लेकिन

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : वैश्विक महामारी कोरोना का कहर पूरे देश में जारी है. कोरोना संक्रमितों की संख्या में हमार देश भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. कोरोना संक्रमण आग की तरह यहा फैल रहा है. लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग संक्रमण को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं. 

ताजा मामला हरियाणा के करनाल से सामने आया है, जहां 29 जून को 5 स्टार होटल में एक शादी हुई थी, जिसमें रोक के बाद भी 100 लोग शामिल हुए थे. कोरोना के लक्षण दिखाई देने के बाद दूल्हा-दुल्हन ने टेस्ट कराया था. रविवार को रिपोर्ट आने के बाद शादी में शामिल लोगों की हालत खराब हो गई है. दूल्हा-दुल्हन समेत शादी में शामिल 6 रिश्तेदार भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. वहीं अभी कई लोगों का टेस्ट रिपोर्ट आना बाकी है. 

वहीं दूल्हा-दुल्हन और उनके कई रिश्तेदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है. अभी भी कई लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है. वहीं इस शादी में शिरकत करने वाले और उनके संपर्क में आने वाले लोगों के भी संक्रमण की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है.
 

बता दें कि एक ऐसा ही मामला बिहार के पटना से सामने आया था. जहां शादी के दो दिन बाद ही दूल्हा की मौत हो गई थी. वहीं इस शादी में शामिल 111 से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.