ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

PM मोदी बोले यह यात्रा भारत और अमेरिका के संबंधों का नया अध्याय है, नमस्ते का मतलब भी डोनाल्ड ट्रंप को समझाया

AHMEDABAD: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्नी के साथ मोटेरा स्टेडियम पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी भी साथ रहे. नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि प्रेसिड

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

AHMEDABAD:  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्नी के साथ मोटेरा स्टेडियम पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी भी साथ रहे. नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि प्रेसिडेंट ट्रंप की ये यात्रा से भारत और अमेरिका के संबंधों का नया अध्याय है. एक ऐसा अध्याय जो अमेरिका और भारत के लोगों की प्रोग्रेस और समृद्धि का एक नया दस्तावेज बनेगा. 

नमस्ते का मतलब समझाया

पीएम मोदी ने कहा कि जो कार्यक्रम का नाम नमस्ते ट्रंप रखा गया है. उस नमस्ते का मतलब भी बताया. कहा कि नमस्ते, उसका मतलब भी बहुत गहरा है! ये दुनिया की प्राचीनतम भाषाओं में से एक है. संस्कृत का शब्द है. इसका भाव है कि सिर्फ व्यक्ति को ही नहीं उसके भीतर व्याप्त देवत्व को भी नमन करता है. एक देश के पास स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी है तो दूसरे के पास स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है.

मेलानिया ट्रंप की तारीफ

मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप आप उस भूमि पर हैं जहां 5 हजार साल पुरानी प्लांड सिटी धौलावीरा और लोथल पोर्ट रहा है. आज आप विविधता से भरे भारत में हैं. इस दौरान मोदी ने कहा कि फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप का यहां होना सम्मान की बात है. हेल्थ और हैप्पी अमेरिका के लिए आपने जो किया है उसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं. समाज में बच्चों के लिए आप जो कर रही हैं वो प्रशंसनीय हैं.

भारत में बड़ा स्टेडियम ही नहीं स्वास्थ्य बीमा भी चला रहा है

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम ही नहीं है आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी स्वाथ्य्य बीमा स्कीम भी चला रहा है. आज भारत में दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पार्क ही नहीं बन रहा बल्कि आज भारत में दुनिया का सबसे बड़ा सेनीटेशन प्रोग्राम भी चल रहा है. जब व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई जाती है, तो अमेरिका में रहने वाले 40 लाख भारतीय भी अमेरिका की प्रगति और समृद्धि के सहभागी होने पर गर्व महसूस करते हैं. अमेरिका की तरफ भारत में भी परिवर्तन के लिए अभूतपूर्व अधीरता है.

टैग्स