ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के लिए रवाना, सोमवार को पहुंचेंगे अहमदाबाद

DESK: सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रति डोनाल्ड ट्रंप गुजरात पहुंचेंगे. वह करीब 12 बजे अहमदाबाद में पहुंच जाएंगे. इसको लेकर वह अमेरिका से पत्नी के साथ रवाना हो गए हैं. ट्रंप इस य

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रति डोनाल्ड ट्रंप गुजरात पहुंचेंगे. वह करीब 12 बजे अहमदाबाद में पहुंच जाएंगे. इसको लेकर वह अमेरिका से पत्नी के साथ रवाना हो गए हैं. ट्रंप इस यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं.

पीएम मोदी को बताया अच्छे दोस्त

दो दिवसीय भारत यात्रा शुरू करने से पहले ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की और कहा कि मैं भारत के लोगों से मिलने के लिए उत्साहित हूं. हम लाखों लोगों के साथ रहेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं. और उन्होंने मुझे बताया कि यह भारत में हुआ अब तक का सबसे बड़ा इवेंट होगा.

रोड शो में लेंगे भाग

पीएम मोदी खुद अमेरिकी राष्ट्रपति का एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे. इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के लंबे रोड शो का कार्यक्रम में भाग लेंगे और स्टेडियम में लोगों को नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करेंगे. ट्रंप पत्नी मेलानिया और मोदी के साथ रिवरफ्रंट का नजारा भी लेंगे. ट्रंप साबरमती आश्रम भी जाएंगे. बताया जा रहा है कि पहले से उनका यह कार्यक्रम नहीं था, लेकिन वह 15 मिनट समय बचाकर आश्रम जाएंगे. ट्रंप को लेकर गुजरात में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. इसको लेकर करीब 25 हजार सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है.