ब्रेकिंग
Bihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तारBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार

डॉन ब्रदर्स की हत्या के बाद एक्शन में CM योगी, गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

DESK : उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीब और अशरफ कि शनिवार रात केल्विन अस्पताल परिसर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस की टीम मेडिकल

डॉन ब्रदर्स की हत्या के बाद एक्शन में CM योगी, गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीब और अशरफ कि शनिवार रात केल्विन अस्पताल परिसर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस की टीम मेडिकल जांच को लेकर अस्पताल पहुंची थी जहां मीडिया से बात करने के दौरान इनके ऊपर गोलीबारी की गई और मौके वारदात पर दोनों डॉन ब्रदर्स की हत्या हो गई। इसके बाद अब इन दोनों की हत्या को लेकर केंद्र सरकार एक्शन मोड पर आ गई है। गृह मंत्रालय की ओर से मामले में रिपोर्ट तलब की गई थी। इसके बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार ने गृह मंत्रालय को मामले की रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट मुख्यमंत्री के साथ यूपी के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद की बैठक के बाद भेजी गई है। 


वहीं, अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश में माहौल न बिगड़े इसके लिए हर तरह से नजर रखी जा रही है। प्रयागराज समेत पूरे यूपी में धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रयागराज में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इसके अलावा आस-पास के जिलों से भी फोर्स मंगाई गई है। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने, राज्य में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता को किसी भी परेशानी का सामना न करने की हिदायत दी है। 


बताया जा रहा है कि,माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद का रविवार  को पोस्टमार्टम किया जाएगा। हत्या के बाद विभिन्न शहरों में पुलिस ने 'संवेदनशील क्षेत्रों' में फ्लैग मार्च किया है। प्रयागराज के पुराने शहर के चकिया और रजरपुर इलाके में तनाव की स्थिति बताई जा रही है। यूपी सरकार ने राज्य के सभी 75 जिलों में धारा 144 लागू कर दी है। 


इधर, पति की हत्या के बाद अब शाइस्ता परवीन के भी सामने आने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। चर्चा है कि शाइस्ता परवीन दोपहर तक सामने आ सकती हैं। शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम घोषित है। वह अतीक और अशरफ के अंतिम संस्कार में शामिल होने की कोशिश कर सकती है। इससे पहले खबर सामने आई थी कि वह अपने बेटे के जनाजे में भी शामिल हो सकती है।