ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

डॉक्टर्स डे पर बोले PM मोदी...कोरोना से जारी जंग में डॉक्टरों ने बचायी लाखों लोगों की जान

DESK: देशभर में आज नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के डॉक्टरों को संबोधित किया। आईएमए द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करत

 डॉक्टर्स डे पर बोले PM मोदी...कोरोना से जारी जंग में डॉक्टरों ने बचायी लाखों लोगों की जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK:  देशभर में आज नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के डॉक्टरों को संबोधित किया। आईएमए द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के दौरान हमारे डॉक्टरों ने देश की जिस तरह से सेवा की है वह अपने आप में एक प्रेरणा है। 130 करोड़ देशवासियों की तरफ से डॉक्टरों को मैं आभार व्यक्त करता हूं।


पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में डॉक्टरों ने मिसाल कायम की है उनकी भूमिका सराहनीय है। दिन रात मेहनत करके डॉक्टरों ने लाखों लोगों की जाने बचायी। यही कारण है कि डॉक्टर को भगवान के रूप में देखा जाता है। 


पीएम मोदी ने बताया कि देश में नए एम्स खोले जा रहे है। मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ायी गयी है। मेडिकल सेक्टर में भी कई बदलाव हो रहे है। उन्होंने कहा कि पोस्ट कोविड से निपटने के लिए योग जरूरी है। देश कोरोना से भी जीतेगा और विकास के नए आयाम भी हासिल करेगा।


देश कोविड के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ रहा है। कोरोना काल के दौरान डॉक्टरों ने लाखों लोगों की जान बचाई है। इस दौरान कई डॉक्टर्स ने बलिदान भी दिया। मैं उन सभी आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।


गौरतलब है कि  देश के महान डॉक्टर और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का आज जन्मदिन और पुण्यतिथि है। उन्हीं की याद में 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है।


टैग्स