ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

5 दिन बाद घर पहुंचा कोरोना मरीजों का इलाज कर रहा डॉक्टर, गेट के बाहर से ही पत्नी-बच्चों को निहारा..चाय पीकर लौट गया...

DESK : एक तरफ विश्व में कोरोना का कहर जारी है तो वहीं दूसरी तरफ इसे टक्कर देने में देश दुनिया के डॉक्टर जुटे हैं. अपनी जिंदगी की परवाह नहीं करते हुए ये डॉक्टर, नर्सें द

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : एक तरफ विश्व में कोरोना का कहर जारी है तो वहीं दूसरी तरफ इसे टक्कर देने में  देश दुनिया के डॉक्टर जुटे हैं. अपनी जिंदगी की परवाह नहीं करते हुए ये डॉक्टर, नर्सें  दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे हैं. इस दौरान न तो वे अपने घर की चिंता कर रहे हैं और न ही अपने परिवारी की खोज खबर ले पा रहे हैं. 

ऐसे ही एक डॉक्टर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. भोपाल के डॉ सुधीर डेहरिया की एक भावुक तस्वीर वायरल हो रही है. पांच दिन बाद वे अस्पताल से घर गए थे, गेट के बाहर ही बैठ कर पांच फीट की दूरी से अपनी पत्नी और बच्चे को निहारा और चाय पीकर वापस लौट गए. घर वालों का हालचाल लेकर सुधीर फिर से मरीजोंं का इलाज करने के लिए वापस लौट गए.

डॉ सुधीर डेहरिया भोपाल के चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर हैं. वे कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे हैं.  चीफ मेडिकल ऑफिसर होने के नाते पूरे जिले की जिम्मेदारी उन पर है. मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस डॉक्टर की निष्ठा की तारीफ की है. उन्होंने  ट्वीट किया कि  "मिलिये डॉ. सुधीर डेहरिया से, जो भोपाल जिले के CMHO हैं. सोमवार को वो पांच दिन बाद घर पहुंचे, घर के बाहर बैठ कर चाय पी, घर वालों का हाल चाल लिया और बाहर से ही अस्पताल वापस हो गए. डॉक्टर डेहरिया और इन जैसे हजारों-लाखों कोरोना वॉरियर्स को मेरा शत-शत नमन. हमें आप पर गर्व है."

टैग्स