ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

दो समलैंगिक बहनों को हुआ प्यार, घर से भागकर दोनों ने मंदिर में रचाई शादी

DESK: दो समलैंगिक बहनों द्वारा मंदिर में शादी किए जाने का मामला सामने आया है। मामला ग्रेटर नोएडा और दिल्ली से जुड़ा है। ग्रेटर नोएडा के बागरपुर में एक लड़की 20 अप्रैल को अचानक

दो समलैंगिक बहनों को हुआ प्यार, घर से भागकर दोनों ने मंदिर में रचाई शादी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: दो समलैंगिक बहनों द्वारा मंदिर में शादी किए जाने का मामला सामने आया है। मामला ग्रेटर नोएडा और दिल्ली से जुड़ा है। ग्रेटर नोएडा के बागरपुर में एक लड़की 20 अप्रैल को अचानक लापता हो गयी। उसी दिन दिल्ली के अंबेडकर नगर की एक और लड़की गायब हो गयी। एक साथ दोनों के अचानक गायब होने से परेशान परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता पता नहीं चल सका। जिसके बाद दोनों परिवार ने अपने अपने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। एक परिवार ने दनकौर थाने में मामला दर्ज कराया तो दूसरे ने अंबेडकर नगर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। 


बताया जाता है कि लापता दोनों युवतियां ममेरी और फुफेरी बहन है। दोनों करीब एक महीने से गायब थी जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई थी तभी जांच के दौरान पता चला कि दोनों युवतियों ने दिल्ली के एक मंदिर में शादी रचा ली है। नोएडा की लड़की दुल्हन के लिबास में थी तो वही दिल्ली की लापता लड़की दूल्हा बनी हुई थी। मंदिर में शादी करने के बाद दोनों दिल्ली में ही रेंट पर समलैंगिक संबंध में रह रही थी। जिसे पुलिस ने बरामद किया है। 


पुलिस ने जब पूछताछ की तब दोनों ने बताया कि वे अपनी मर्जी से शादी किए हैं। दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं एक दूसरे के बगैर जिंदा नहीं रह सकते। वह साथ रहकर बाकी की जिन्दगी हंसी खुशी गुजारना चाहती है। दोनों को उसके परिजन काफी समझाते रहे लेकिन उन्होंने उनकी एक ना सुनी। इस दौरान दोनों के परिजन भी आपस में लड़ते दिखे। जिन्हें शांत कराते हुए लड़कियों ने कहा कि वे बालिग है उन्हें अपना जीवन साथी चुनने का पूरा अधिकार है। 


दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। अब साथ जीयेगे और साथ मरेंगे। लड़कियों की बातें सुनकर पुलिस भी हैरान रह गयी। जब लड़कियों ने पुलिस से मदद मांगी तब पुलिस ने भी दोनों का साथ दिया दोनों को सुरक्षित जगह भिजवाया गया। पुलिस का कहना था कि दोनों युवतियां समलैंगिक हैं और बालिग हैं। दोनों ने अपनी मर्जी से शादी भी कर ली है। अब दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहती है। दोनों को उनके रिश्तेदार के साथ सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। 

टैग्स