ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

कश्मीर में दो प्रवासी मजदूरों को आतंकियों ने मारी गोली, एक बिहार और दूसरा नेपाल का रहने वाला

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर कश्मीर के अनंतनाग से आ रही है जहां दो प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया गया है। आतंकियों ने प्राइवेट स्कूल में काम करने वाले गैर कश्मीरी को गोली मार दी

कश्मीर में दो प्रवासी मजदूरों को आतंकियों ने मारी गोली, एक बिहार और दूसरा नेपाल का रहने वाला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर कश्मीर के अनंतनाग से आ रही है जहां दो प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया गया है। आतंकियों ने प्राइवेट स्कूल में काम करने वाले गैर कश्मीरी को गोली मार दी है। गोली मारने के बाद आतंकी मौके से फरार हो गये। गोली लगने से घायल दोनों प्रवासी मजदूरों को आनन-फानन में प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया है। 


इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पुलिस और सेना के जवान पहुंचे है। आतंकियों के खिलाफ पूरे इलाके में अभियान चलाया जा रहा है। बताया जाता है जिस गैर कश्मीरी मजदूर पर आतंकियों ने हमला किया है उनमें से एक बिहार का रहने वाला है जबकि दूसरे नेपाल का है। अनंतनाग में रहकर दोनों प्राइवेट स्कूल में काम करता है। 


घटना की जानकारी देते हुए कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने दो प्रवासी मजदूरों पर गोलियां चलाई है। जिसमें एक बिहार और दूसरा नेपाल से है। दोनों अनंतनाग जिले के बोंदियालगाम में एक निजी स्कूल एसएपीएस में काम कर रहे थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



टैग्स