ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

फिर से जनवरी में दो दिनों के लिए बैंकों में लटकेगा ताला, बैंक यूनियन ने हड़ताल पर जाने का किया ऐलान

PATNA : बैंक यूनियनों ने वेतन में 12.5 फीसदी वृद्धि करने का प्रस्ताव मंजूर नहीं होने पर दो दिनों के लिए हड़ताल पर जाने का आह्वान किया है. 31 जनवरी और 1 फरवरी को देश भरके सभी सरकारी

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बैंक यूनियनों ने वेतन में 12.5 फीसदी वृद्धि करने का प्रस्ताव मंजूर नहीं होने पर दो दिनों के लिए हड़ताल पर जाने का आह्वान किया है. 31 जनवरी और 1 फरवरी को देश भरके सभी सरकारी बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे. 

इस दौरान बैंकों में ताला लटका रहेगा और सभी कामकाज प्रभावीत होंगे. इसके साथ ही बैंक यूनियन ने कहा है कि उनकी मांग नहीं माने जाने पर मार्च में 11 से 13 तक तीन दिन के लिए हड़ताल पर जाएगें. 

इसके बाद भी सरकार उनकी बात नहीं मानती है तो सभी बैंककर्मी 1अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. बैंक यूनियनों की मांग है कि वेतन में कम से कम 20 फीसदी की वृद्धि की जाए और बेसिक पे में स्पेशल भत्ते का विलय हो, साथ ही एनपीएस को खत्म किया जाए. रिटायर होने पर मिलने वाले लाभ को आयकर से बाहर रखा जाए तथा कांट्रैक्ट और बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट के लिए समान वेतन लागू हो.