ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दो बसों के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में 12 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 8 लोग घायल

DESK: ओडिशा में भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गयी है। वही 8 लोग बुरी तरह घायल हैं। घायलों का इलाज ब्रह्मपुर के एमकेसीजी हॉस्पिटल में चल रहा है। घटना के संबंध में बताय

दो बसों के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में 12 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 8 लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: ओडिशा में भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गयी है। वही 8 लोग बुरी तरह घायल हैं। घायलों का इलाज ब्रह्मपुर के एमकेसीजी हॉस्पिटल में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम की बस रायगड़ा से भुवनेश्वर जा रही थी तभी एक प्राइवेट बस सामने से टकरा गयी। भीषण टक्कर में दोनों बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। इस घटना से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। 


सोमवार को दिगपहंडी के पास हुई इस भीषण हादसे से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। इस हादसे पर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतक के आश्रितों को तीन-तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। 


वही पीएम मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद दिये जाने की घोषणा की गयी है। पीएमओ की तरफ से एक ट्वीट जारी किया गया है जिसमें पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा के गंजम जिले में घटना अत्यंत पीड़ादायक है। 


इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति मैं अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। पीएम मोदी ने हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस घटना गहरी संवेदना व्यक्त की। 

टैग्स